फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: aakash chopra speaks on batting position of rinku singh asked team management give chance on no 4

IND vs SA: रिंकू सिंह के साथ हो रहा अन्याय? आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, टीम प्रबंधन के इस फैसले पर जताई आपत्ति

Sat, 09 Nov 2024 08:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

हालिया टी20 मैचों में रिंकू सिंह को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर सके।

विज्ञापन
ind vs sa: aakash chopra speaks on batting position of rinku singh asked team management give chance on no 4
रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। यहां उन्हें चार मैचों की टी20 सीरीज में खेलते देखा जा रहा है। शुक्रवार को डरबन में खेले गए मैच में रिंकू का बल्ला कुछ खास नहीं चला। वह 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन

द. अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला रिंकू का बल्ला
हालिया टी20 मैचों में रिंकू सिंह को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर सके। अब तक रिंकू ने भारत के लिए 27 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन अर्धशतकों की मदद से 490 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व खिलाड़ी ने उठाए सवाल
मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने टीम प्रबंधन के इस फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अगर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऊपर भेजा जाए तो वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मौजूदा कमेंटटेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिंकू सिंह के विषय में बात करते हुए कहा- क्या हम रिंकू के साथ न्याय कर रहे हैं? यह बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। मैं यह सवाल क्यों पूछ रहा हूं? आपने उसे पहले टीम में रखा, वह आपका मूल चयन खिलाड़ी है। वह बांग्लादेश के खिलाफ और उससे पहले भी आपकी टीम में था। जब भी आपने उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा या उसे पावरप्ले में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, उसने हर बार रन बनाए हैं।
विज्ञापन

चोपड़ा ने की यह मांग
चोपड़ा ने कहा कि रिंकू हाल के दिनों में भारत के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें ऊपर भेजा जा सकता था। चोपड़ा ने आगे कहा- उन्होंने हर बार अर्धशतक बनाया है। वह संकटमोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने बहुत अच्छे स्ट्राइक रेट से अर्धशतक बनाए हैं। तो यह वह मौका था। आप उन्हें नंबर चार पर क्यों नहीं भेजते? क्या कारण है कि आप रिंकू को हमेशा नंबर छह पर ही भेजते हैं? रिंकू सिंह के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दो पारियों में उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 204.17 के स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनके नाम 173 रन दर्ज हैं। इस दौरान युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 171.29 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed