फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 5th T20 Playing 11 Prediction, (IND vs SA) Players List, Captain and Vice Captain News in Hindi

IND vs SA 5th T20 Playing 11: उमरान या अर्शदीप को मिलेगा मौका? पांचवें टी20 में क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

Sun, 19 Jun 2022 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 11:00 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कोच द्रविड़ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। इस सीरीज में अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को अब तक मौका नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
India vs South Africa 5th T20 Playing 11 Prediction, (IND vs SA) Players List, Captain and Vice Captain News in Hindi
उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में युवा उमरान मलिक या अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, लेकिन इस सीरीज में दोनों को अब तक मौका नहीं मिला है। हालांकि, सीरीज के लिहाज से आखिरी मैच सबसे ज्यादा अहमियत रखता है और यह मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज भी अपने नाम करेगी। ऐसे में द्रविड़ टीम से कोई छेड़छाड़ करने से बच सकते हैं। 
विज्ञापन


यह देखने वाली बात होगी कि कोच द्रविड़ विश्व कप की तैयारियों पर ज्यादा जोर देते हैं या यह सीरीज जीतने पर ध्यान लगाते हैं। अगर विश्व कप की तैयारी पर जोर रहा तो भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और इनकी जदह उमरान मलिक, वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई खेल सकते हैं। अगर टीम इंडिया का पूरा ध्यान यह सीरीज जीतने पर रहा तो टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन

बी टीम के साथ खेल रहा है भारत
इस सीरीज में भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह तक सभी को आराम दिया गया है। केएल राहुल भी चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इस सीरीज में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह भी टीम इंडिया में पक्की नहीं है। ऐसे में द्रविड़ इन्हीं खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देकर भविष्य के लिए तैयार करना चाहेंगे। 

बेहतरीन लय में हैं किशन और ऋतुराज
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन लय में हैं, दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। किशन इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, मध्यक्रम में हार्दिक और कार्तिक का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। हालांकि, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में चहल और अक्षर पटेल ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान की तिकड़ी भी सुपरहिट रही है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, आवेश खान। 

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed