IND vs SA 3rd Test: 'कमजोर' दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हाराया, सीरीज भी 2-1 से जीती
यह नहीं भूलना चाहिए कि इस सीरीज से पहले तेज गेंदबाज एनिरक नॉर्ट्जे चोटिल होकर बाहर हो गए थे। वहीं, सेंचुरियन टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में एक टॉस भी नहीं जीता, इसके बावजूद उन्होंने जीत हासिल की।
विस्तार
भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर समेट दिया था। इसके बाद दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शतक की बदौलत भारत ने 198 रन बनाए थे और अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कीगन पीटरसन के बेहतरीन 82 रन और रसी वान डर डुसेन के नाबाद 41 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी।
South Africa – one series played, one series won in the WTC 2021-23 cycle 👏#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE1P6t pic.twitter.com/mGMWhNNEIT
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) January 14, 2022
कमजोर दक्षिण अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण जीत
यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए इस लिए भी खास है क्योंकि इस टीम को कमजोर माना जा रहा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम में नए-नए खिलाड़ी मौजूद थे और उनका कप्तान भी नया था। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी मौजूद थे। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम के युवा खिलाड़ियों ने गजब का जज्बा दिखाया।
यह नहीं भूलना चाहिए कि इस सीरीज से पहले तेज गेंदबाज एनिरक नॉर्ट्जे चोटिल होकर बाहर हो गए थे। वहीं, सेंचुरियन टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में एक टॉस भी नहीं जीता, इसके बावजूद उन्होंने जीत हासिल की।
South Africa win! 🔥
— ICC (@ICC) January 14, 2022
Bavuma and van der Dussen take them over the line!
A terrific victory for a young team – what a performance! 🙌
Watch #SAvIND live on https://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions)#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE2mW1 pic.twitter.com/uirBesoYdp
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे दिन टीम ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर शमी की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। वहीं, डीन एल्गर 96 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। एल्गर और पीटरसन के बीच 134 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी हुई।
तीसरे दिन खूब ड्रामा देखने को मिला। डीआरएस विवाद के बाद दिन के आखिरी ओवर में बुमराह की गेंद पर एल्गर का बल्ला लगा, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद विकेटकीपर पंत के कहने पर कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद एल्गर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर तक पहुंची थी। इसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एल्गर आउट हुए। इसके बाद अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा की।
चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 101 रन से आगे खेलना शुरू किया। कीगन पीटरसन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की और भारत के हाथों से मैच छीन लिया। पीटरसन 82 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुसेन और बावुमा ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता दिया। बावुमा 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
Third fifty of the series for Keegan Petersen 👏
— ICC (@ICC) January 14, 2022
Watch #SAvIND live on https://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions)#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE2mW1 pic.twitter.com/SpKRPZtmUM
भारत की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। इस पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 27 रन की पारी खेली। ओपनर्स केएल राहुल 12 रन और मयंक अग्रवाल 15 रन ही बना सके और फेल रहे। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी सिर्फ 9 रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाडा ने चार विकेट झटके। वहीं, मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन बनाए। कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। इसके अलावा केशव महाराज 25 रन, वान डर डुसेन 21 रन और तेम्बा बावुमा 28 रन बना सके। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिला।
भारत की दूसरी पारी
दूसरी पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही। भारतीय टीम ने 198 रन बनाए। इसमें से ऋषभ पंत ने अकेले नाबाद 100 रन बनाए थे। इसके अलावा कोहली 29 रन बना सके। इसके अलावा केएल राहुल 10 रन, मयंक 7 रन, पुजारा 9 रन और रहाणे 1 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने चार विकेट और रबाडा-एनगिडी ने तीन-तीन विकेट झटके। भारत ने 211 रन का लीड लिया और 212 रन का लक्ष्य रखा।