{"_id":"61ee29485b9dd331267edb4c","slug":"ind-vs-sa-3rd-odi-records-kl-rahul-first-indian-captain-to-loose-first-three-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: राहुल अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन मैच हारने वाले पहले भारतीय, तीसरे वनडे में बने ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: राहुल अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन मैच हारने वाले पहले भारतीय, तीसरे वनडे में बने ये रिकॉर्ड
Mon, 24 Jan 2022 09:51 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:51 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। राहुल पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती तीनों मैच हारे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वनडे में भारत को क्लीन स्वीप किया है।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त हो चुका है। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से भारत को हराया है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पांचवां मौका था, जब टीम इंडिया क्लीन स्वीप हुई है। इससे पहले वेस्टइंडीज श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम यह कारनामा कर चुकी हैं। वहीं लोकेश राहुल पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन वनडे मैच हारे हैं। उनसे पहले जितने खिलाड़ियों ने भारत की कप्तानी की थी, सबने शुरुआती तीन मैचों में कम से कम एक में जीत हासिल की थी।
इस सीरीज में पांचवीं बार ऐसा हुआ जब तीन या उससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय टीम हारी है। इससे पहले दो बार वेस्टइंडीज, एक बार श्रीलंका और एक बार न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज के सभी मैच जीते थे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। खास बात यह है कि भारत अब तक कुल पांच बार वनडे में क्लीन स्वीप हुआ है और 2019 वर्ल्डकप के बाद दो बार ऐसा हो चुका है।
2020 में न्यूजीलैंड की टीम भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर चुकी है। इसके बाद सवाल उठता है कि क्या भारतीय क्रिकेट 2019 के बाद लगातार खराब हो रहा है।
विज्ञापन
500 से ज्यादा रन बने, 20 विकेट भी गिरे
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मैच था, जिसमें 500 से ज्यादा रन बने और पूरे 20 विकेट भी गिरे। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सभी 10 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहली बार 2001 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में ऐसा हुआ था, जब एक मैच में पूरे 20 विकेट गिरे थे और 500 से ज्यादा रन बने थे। भारत यह मैच जीत गया था।
पूरे 20 विकेट गिरने के बाद एक मैच में सर्वाधिक रन
दक्षिण अफ्रीका की भारत पर सबसे छोटी जीत
अफ्रीकी टीम ने वनडे सीरीज का तीसरा मैच चार रन से जीता। भारत के खिलाफ यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे छोटी जीत थी। इससे पहले 2015 में अफ्रीका ने कानपुर में भारत को पांच रन से हराया था। वहीं 2000 में अफ्रीकी टीम भारत से 10 रन से जीती थी।

| अंतर | विपक्षी टीम | साल |
|---|---|---|
| 0-5 | वेस्टइंडीज | 1983 |
| 0-5 | वेस्टइंडीज | 1989 |
| 0-3 | श्रीलंका | 1997 |
| 0-3 | न्यूजीलैंड | 2020 |
| 0-3 | दक्षिण अफ्रीका | 2022 |
2020 में न्यूजीलैंड की टीम भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर चुकी है। इसके बाद सवाल उठता है कि क्या भारतीय क्रिकेट 2019 के बाद लगातार खराब हो रहा है।
विज्ञापन
500 से ज्यादा रन बने, 20 विकेट भी गिरे
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मैच था, जिसमें 500 से ज्यादा रन बने और पूरे 20 विकेट भी गिरे। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सभी 10 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहली बार 2001 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में ऐसा हुआ था, जब एक मैच में पूरे 20 विकेट गिरे थे और 500 से ज्यादा रन बने थे। भारत यह मैच जीत गया था।
पूरे 20 विकेट गिरने के बाद एक मैच में सर्वाधिक रन
- साल 2017 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के मैच में 642 रन बने थे और पूरे 20 विकेट गिरे थे। अफगानिस्तान की टीम 338 रन बनाकर आउट हो गई थी। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 304 रन बनाकर आउट हुई थी।
- 2019 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच में 573 रन बने थे और दोनों टीमें ऑल ऑउट हुई थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सभी 10 विकेट खोकर 307 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई थी।
- 2001 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में भी सभी 20 विकेट गिरे थे और 570 रन बने थे। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 315 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 255 रन पर सिमट गई थी।
- 2022 में एक बार फिर एक मैच में 20 विकेट गिरने के बावजूद 570 रन बने हैं। इस बार दक्षिण अफ्रीका ने पहले 10 विकेट खोकर 287 रन बनाए और फिर भारतीय टीम भी 283 रन बनाकर आउट हो गई।