फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test Virat Kohli gives tips on boundaries to Mohammed Shami in Johannesburg Test watch video

IND vs SA 2nd Test: विराट कोहली नहीं खेलने के बावजूद बाउंड्री पर थे मौजूद, Video में देखिए मोहम्मद शमी को कैसे दे रहे टिप्स

Tue, 04 Jan 2022 07:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल रहे। मैच के पहले दिन तीन जनवरी (सोमवार) को टॉस से ठीक पहले कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test Virat Kohli gives tips on boundaries to Mohammed Shami in Johannesburg Test watch video
विराट कोहली और मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल रहे। मैच के पहले दिन तीन जनवरी (सोमवार) को टॉस से ठीक पहले कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने पीठ में तकलीफ के कारण ऐसा किया था। विराट भले ही मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


टेस्ट के दूसरे दिन जब भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी तो कोहली बाउंड्री पर नजर आए। वे फील्डिंग नहीं कर रहे थे। बाउंड्री के बाहर खड़े होकर मोहम्मद शमी से बात कर रहे थे। वे शमी को जरूरी सलाह देते हुए और फील्ड में कुछ बदलाव करने के लिए कह रहे थे। शमी भी उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे। शमी के लिए सेंचुरियन में पहला टेस्ट शानदार रहा था। उन्होंने दो पारियों को मिलाकर कुल आठ विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


कोहली के लिए पहला टेस्ट अच्छा नहीं रहा था। वे दोनों पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। कोहली ने पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 18 रन बनाए थे। विराट पिछले 773 दिनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहली पारी में 202 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने 50 और रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 26, हनुमा विहारी ने 20 और ऋषभ पंत ने 17 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा तीन रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे खाता खोले बगैर आउट हो गए।



गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा सात विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने दो लिए। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। अफ्रीकी टीम 229 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर उसे 27 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed