फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test: highest successful run chase in Wanderers, Johannesburg; figures and stats in favor of India | will South Africa change history?

IND vs SA 2nd Test: भारत के पक्ष में जोहानिसबर्ग के आंकड़े, क्या दक्षिण अफ्रीका बदल पाएगा इतिहास?

Thu, 06 Jan 2022 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jan 2022 06:46 AM IST
सार

टेस्ट में चौथी पारी में सिर्फ दो बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ 240 या इससे ज्यादा का स्कोर चेज किया है। आखिरी बार ऐसा 1987/88 में हुआ था। तब वेस्टइंडीज ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत के खिलाफ 276 रन चेज किया था और पांच विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test: highest successful run chase in Wanderers, Johannesburg; figures and stats in favor of India | will South Africa change history?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन चाहिए। 240 रन के लक्ष्य के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। अफ्रीकी टीम इससे पहले कभी जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में 220 रन के ऊपर का टारगेट चेज नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को रचना होगा इतिहास
जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन चेज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उन्होंने 2011/12 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 310 रन सफलतापूर्वक हासिल किए थे। वहीं, 2005/06 में ऑस्ट्रेलिया ने ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 292 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है। उन्होंने 2005/06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम वांडरर्स में इतिहास रचने उतरेगी।
विज्ञापन


सिर्फ एक बार 240 प्लस का स्कोर बना सके
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका ने अपने घरेलू मैदानों पर सिर्फ एक बार टेस्ट में 240 रन या इससे ज्यादा का स्कोर चेज किया है। यह टेस्ट 2001/02 में डरबन में खेला गया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने 335 रन का लक्ष्य हासिल किया था। जोहानिसबर्ग में 240 रन का लक्ष्य हासिल कर दक्षिण अफ्रीकी टीम इस लिस्ट में एक और स्कोर जोड़ना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को जीत के लिए आठ विकेट की जरूरत
वहीं, दूसरी तरफ भारत को जीत के लिए आठ विकेट की जरूरत है। पहली पारी में भी भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की थी। ऐसे में चौथे दिन भारतीय पेस बैटरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को जल्द समेटने की कोशिश करेगी। पहले घंटे में नए गेंद से भारतीय गेंदबाजों को फायदा हो सकता है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। मोहम्मद सिराज पहली पारी में सौ फीसदी फिट नहीं दिखे।


भारतीय पेस बैटरी को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी
टेस्ट में चौथी पारी में सिर्फ दो बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ 240 या इससे ज्यादा का स्कोर चेज किया है। आखिरी बार ऐसा 1987/88 में हुआ था। तब वेस्टइंडीज ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत के खिलाफ 276 रन चेज किया था और पांच विकेट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 1977/78 में पर्थ में भारत के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल किया था और दो विकेट से टेस्ट जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed