फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test 2024 Virat Kohli 1000 Test Runs to KL Rahul Records India vs South Africa

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में 1000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं कोहली, धोनी-सहवाग को पीछे छोड़ने के नजदीक राहुल

Tue, 02 Jan 2024 03:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 02 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

IND vs SA 2nd Test 2024 : कोहली ने पहले टेस्ट की पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे। वह शानदार फॉर्म में हैं। उनके पास दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने का मौका है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test 2024 Virat Kohli 1000 Test Runs to KL Rahul Records India vs South Africa
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमें केपटाउन के न्यूलैंड्स में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। उसे सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से हरा दिया। पिछले मैच में कोहली ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन पारी की हार को नहीं टाल पाए थे।
विज्ञापन


कोहली ने पहले टेस्ट की पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे। वह शानदार फॉर्म में हैं। उनके पास दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने का मौका है। कोहली ने अब तक आठ टेस्ट मैच की 16 पारियों में 52.06 की औसत से 833 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वह अगर दूसरे टेस्ट में 167 रन बनाते हैं तो उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs SA 2nd Test 2024 Virat Kohli 1000 Test Runs to KL Rahul Records India vs South Africa
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका में चला है सचिन का बल्ला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उनके नाम 15 टेस्ट की 28 पारियों में 1161 रन है। तेंदुलकर का औसत 46.44 का रहा है। उन्होंने पांच शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। कोहली अभी उनसे 328 रन पीछे हैं। इस टेस्ट में उनके लिए तेंदुलकर की बराबरी करना मुश्किल है। दोनों बल्लेबाजों का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो सचिन ने 25 मैचों में 1741 और कोहली ने 15 मैचों में 1350 रन बनाए हैं।

IND vs SA 2nd Test 2024 Virat Kohli 1000 Test Runs to KL Rahul Records India vs South Africa
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं राहुल
केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर अब तक टेस्ट में 361 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.08 का रहा है। राहुल ने दो शतक भी लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह फिलहाल 10वें स्थान पर हैं। उनसे आगे नौवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (370 रन), वीरेंद्र सहवाग (382 रन), अजिंक्य रहाणे (402 रन), सौरव गांगुली (506 रन), चेतेश्वर पुजारा (535 रन), वीवीएस लक्ष्मण (566 रन), राहुल द्रविड़ (624 रन), विराट कोहली (833 रन) और सचिन तेंदुलकर (1161 रन) हैं।

राहुल अगर दूसरे टेस्ट में 10 रन बना लेते हैं धोनी से आगे निकल जाएंगे। वहीं, 22 रन बनाने पर सहवाग और 42 रन बनाने पर रहाणे को पीछे छोड़ देंगे। सौरव गांगुली के 506 रन से आगे निकलने के लिए उन्हें 146 रन बनाने होंगे। राहुल ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था तो उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करते हैं तो गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed