फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd T20I Bhuvneshwar defended Rishabh Pant captaincy Before the match in Cuttack against South Africa

IND vs SA 2nd T20I: कटक में मैच से पहले भुवनेश्वर ने किया ऋषभ पंत का बचाव, कहा- कप्तान भी कुछ नहीं कर सकता...

Sat, 11 Jun 2022 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Jun 2022 11:07 PM IST
सार

दिल्ली में खेले गए मैच में ऋषभ पंत पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी कर रहे थे। कुछ गलतियों के कारण पंत की कप्तानी की आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20I Bhuvneshwar defended Rishabh Pant captaincy Before the match in Cuttack against South Africa
भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (12 जून) को कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यहां पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में अभी 0-1 से पीछे है। दिल्ली में खेले गए मैच में ऋषभ पंत पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी कर रहे थे। कुछ गलतियों के कारण पंत की कप्तानी की आलोचना हुई थी। अब कटक में होने वाले मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार ने उनका बचाव किया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम 212 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई थी। अफ्रीकी टीम ने उसे सात विकेट से हरा दिया था। भुवनेश्वर ने दूसरे टी20 से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "ऋषभ पंत एक युवा कप्तान हैं, यह उनका पहला मैच था। ऐसा सभी के साथ होता है। मुझे यकीन है कि वह अगले मैचों में बेहतर करने की कोशिश करेंगे।''
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने आगे कहा, ''कप्तान अगर कोई फैसला लेता है और विकेट मिल जाता है तो लोग उसकी तारीफ करते हैं। वहीं अगर सफलता नहीं मिलती है तो आलोचना होती है। मुझे लगता है कि पूरी टीम के प्रदर्शन पर कप्तान का प्रदर्शन निर्भर करता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा टीम में शामिल सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर ने आगे कहा, ''पहले मुकाबले में हमारी टीम ने खराब गेंदबाजी की। अगर आपके गेंदबाज खराब प्रदर्शन करेंगे तो कोई भी कप्तान कुछ नहीं कर सकता है। टीम अभी अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। नए गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम दूसरे मैच में वापसी करेगी।''


भारतीय टीम 20 दिसंबर 2017 के बाद इस मैदान पर उतरेगी। उसने पिछली बार श्रीलंका को 93 रन से हराया था। उससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां जीत हासिल की थी। सात साल बाद दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed