फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa ODIi Match Online Free

IND vs SA Live Streaming: सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगा भारत, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Dec 2025 08:36 AM IST
सार

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming, Telecast: रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था।

विज्ञापन
IND vs SA ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa ODIi Match Online Free
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दूसरा वनडे और सीरीज जीतने के लिए भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी। भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें रोहित और कोहली पर रहेंगी। 
विज्ञापन

रायपुर में भारत ने अब तक खेला है एक वनडे
रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था। भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। यहां दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 03 दिसंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले 1:00 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कहां देख पाएंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed