फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa ODIi Match Online Free

IND vs SA Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगा भारत, जानें कहां देखें मैच

Mon, 18 Dec 2023 08:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 08:43 PM IST
सार

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
IND vs SA ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa ODIi Match Online Free
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीक्यूबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। इससे पहले टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। ऐसे में वनडे सीरीज में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। अपने घरेलू मैदान पर अफ्रीकी टीम दमदार वापसी करने के लिए बेताब होगी। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (19 दिसंबर) को खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला जीक्यूबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम चार बजे होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed