{"_id":"658e4a7e91a404993a0dd37d","slug":"ind-vs-sa-1st-test-rohit-sharma-statement-after-embarrassing-loss-to-south-africa-dean-elgar-said-this-2023-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: 'अगर हमें टेस्ट जीतना है तो...', द. अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद रोहित ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: 'अगर हमें टेस्ट जीतना है तो...', द. अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद रोहित ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
Fri, 29 Dec 2023 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:57 AM IST
सार
मैच के बाद रोहित ने कहा, 'हम जीतने में सक्षम नहीं थे। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन फिर हम गेंद के साथ परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की हार पर निराशा जाहिर की है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में पारी और 32 रन की शर्मनाक हार के लिए सामूहिक प्रयास की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वीकार किया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका को चुनौती देने में सक्षम नहीं थी। भारत ने बल्ले और गेंद दोनों से लचर प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में खुद 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मैच के बाद रोहित ने कहा, 'हम जीतने में सक्षम नहीं थे। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन फिर हम गेंद के साथ परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए और फिर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर हमें टेस्ट मैच जीतना है तो हमें एकजुट होकर एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन करना होगा और हमने ऐसा नहीं किया। खिलाड़ी पहले भी यहां आ चुके हैं और खेल चुके हैं। हमें यहां क्या करना और हर किसी को अपनी योजना पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों को चुनौती मिली और हम खुद को अच्छी तरह से ढाल नहीं पाए। यह बाउंड्री बनाने वाला मैदान है। हमने उन्हें रन बनाते हुए देखा, लेकिन हमें विरोधी टीम और उनके मजबूत पक्षों को भी समझने की जरूरत है। हमने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, इसलिए हम यहां खड़े हैं।' भारतीय कप्तान को मैच तीन दिन के अंदर समाप्त होने के बाद सकारात्मक चीजों को ढूंढ़ने के लिए जूझना पड़ा। उन्होंने कहा, 'हमारे सामने बहुत अधिक सकारात्मक चीजें नहीं हैं, लेकिन केएल ने दिखाया कि हमें इस तरह की पिच पर क्या करने की जरूरत है।
केएल राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था। भारत के 245 में से 101 रन राहुल के थे। वहीं, दूसरी पारी में भारत के 131 रन में से 76 रन विराट कोहली के थे। कप्तान रोहित ने कहा, 'हमारे गेंदबाजों में से कई पहले यहां नहीं आए हैं, इसलिए मैं ज्यादा आलोचनात्मक नहीं होना चाहता। हमारे लिए एकजुट होना महत्वपूर्ण है। हमें अब अगले टेस्ट के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हिटमैन पहले टेस्ट में खुद बल्ले से फेल रहे। पहली पारी में वह पांच रन और दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल (17, 5) और शुभमन गिल (2, 0) भी फ्लॉप साबित हुए। श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में जरूर 31 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में छह रन ही बना सके।
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने शानदार 185 रन की पारी खेली और इस सलामी बल्लेबाज ने इसे 'विशेष' पारी करार दिया और टोनी डि जोरजी (28) और मार्को यानसेन (84) के साथ अपनी साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यह बेहद खास पारी है। कभी-कभी हम जो करना चाहते हैं वह योजना के रूप में काम नहीं करता है, लेकिन खुश हूं कि यह इस मैच में काम कर गया। मुझे लगता है कि आपको चीजों को सरल रखने की जरूरत होती है। खेल पहले से ही काफी जटिल है। 36 वर्षीय एल्गर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एल्गर ने कहा, 'मेरा प्लान साधारण था। गेंद पर ध्यान केंद्रित करो, अच्छा और सीधा खेलो, देर तक खेलो। टोनी के साथ अच्छी साझेदारी और फिर यानसेन ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। आपको 20 विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर की जरूरत होती है, इस तरह हम टेस्ट मैच जीतते हैं। बल्लेबाजों की सफलता के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (33 रन पर चार विकेट), कगिसो रबाडा (32 रन पर दो विकेट) और मार्को यानसेन (36 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी से भारत 34.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गया।
शतक लगाने के बाद डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर ने कहा, 'रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फिर नांद्रे ने दिखाया कि वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के चमकते हुए सितारे क्यों कहे जा रहे हैं। अगर आप पहला टेस्ट नहीं जीतते हो तो आप दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं जीत सकते। भारतीयों को हराना मुश्किल है। हमारे पास आराम करने और इस जीत का आनंद लेने के लिए कुछ दिन होंगे। हमारी फील्डिंग सर्वश्रेष्ठ नहीं थी।