फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test Match Centurion Highlights and Scorecard Updates as South Africa takes lead over India

IND vs SA: आखिरी सीरीज खेल रहे एल्गर ने भारत को मुश्किल में डाला, जानें टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ

Wed, 27 Dec 2023 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने दिशाहीन भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ पलटवार करते हुए शतक लगाकर द. अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। एल्गर ने भारत के खिलाफ दूसरा शतक लगाते हुए दूसरे ही दिन भारत के 245 रन के स्कोर पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Match Centurion Highlights and Scorecard Updates as South Africa takes lead over India
शतक के बाद लोकेश राहुल (बाएं) डीन एल्गर (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के बल्लेबाजों के लिए सेंचुरियन की तेज और उछाल भरी पिच खौफ पैदा करती रही है, लेकिन केएल राहुल को यह मैदान रास आता है। दो साल पहले उन्होंने इसी मैदान पर 123 रन की पारी खेल भारत को जिताया था। इस बार उन्होंने 137 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर भारत को 245 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने दिशाहीन भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ पलटवार करते हुए शतक लगाकर द. अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। एल्गर ने भारत के खिलाफ दूसरा शतक लगाते हुए दूसरे ही दिन भारत के 245 रन के स्कोर पीछे छोड़ दिया। चायकाल से लंच के बीच में उन्होंने 85 रन बनाए और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे डेविड बेडिंघम के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। बेडिंघम ने 56 रन बनाए। 
विज्ञापन


सेंचूरियन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अब भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


पहले दिन क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन क्या हुआ?
लोकेश राहुल ने 70 रन के अपने निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 22 गेंद में पांच रन बनाए और राहुल का अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे और भारत की पारी 245 रन पर सिमटी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच, नांद्रे बर्गर ने दो और यानसेन-कोइत्जे ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। एडेन मार्करम पांच रन बनाकर सिराज का पहला शिकार बने। इससे पहले, केएल राहुल ने अपना 8वां टेस्ट शतक जड़कर भारत को 245 रन तक पहुंचाया। दिन की शुरुआत 208/8 से करते हुए, राहुल ने सिराज और प्रसिद्ध के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक कुल तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए।

इसके बाद एल्गर और टोनी डीजॉर्जी ने शानदार साझेदारी कर अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अगले ओवर में बुमराह ने पीटरसन को भी दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने 56 रन की पारी खेली और एल्गर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में आगे कर दिया। वेरेने चार रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए बुमराह-सिराज ने दो-दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

राहुल ने खेली यादगार पारी
मैच के दूसरे दिन राहुल ने रबाडा पर दर्शनीय छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने कोएट्जी पर छक्का लगाकर टेस्ट में अपना आठवां शतक पूरा किया। राहुल का यह सेंचुरियन पर दूसरा शतक है। वह इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले द. अफ्रीकी बल्लेबाजों को छोड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। सेना देशों (द. अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में यह राहुल का पांचवां शतक है। राहुल उस संकट की घड़ी में खेलने आए थे जब भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने रबादा, कोएट्जी, बर्गर, जेंसेन जैसे गेंदबाजों के सामने 101 रन की पारी खेली।

बेडिंघम ने पहले टेस्ट में लगाया अर्धशतक
113 रन पर तीन विकेट गिराने के बाद लगा भारतीय गेंदबाज और दबाव बनाएंगे, लेकिन एल्गर ने ऐसा नहीं होने दिया। लंच से चायकाल के बीच में द. अफ्रीका ने 33 ओवर में 145 रन बनाए, जिसमें 85 रन एल्गर के थे। उन्होंने इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 14 शतक लगाया। बेडिंघम के रूप में उन्हें जबरदस्त साथी मिला। दोनों बल्लेबाजों ने 140 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। बेडिंघम इंग्लैंड में खेलते रहे हैं और 85 प्रथम श्रेणी मैचों के बाद उन्हें टेस्ट मैच खेलना का मौका मिला। उन्होंने 80 गेंद में अपने पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक पूरा किया। बेडिंघम को सिराज ने बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। प्रसिद्ध ने वेरेने (4) को आउट कर अपना पहला टेस्ट विकेट लिया।


10 सर्वश्रेष्ठ शतकों में से एक
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा "मैं पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से क्रिकेट देख रहा हूं और मैं यह बेहिचक कह सकता हूं कि राहुल की ओर से लगाया गया यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास 10 सर्वश्रेष्ठ में से है, क्योंकि यह अलग तरह की पिच पर खेली गई पारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed