फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test: Indian Openers Mayank Agarwal and KL Rahul century partnership against South Africa, After 12 years openers did century partnership against SA in africa

IND vs SA: 11 साल बाद भारतीय ओपनर्स ने अफ्रीका में किया कमाल, मयंक अग्रवाल और केएल राहुल कई दिग्गजों से आगे

Sun, 26 Dec 2021 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Dec 2021 04:37 PM IST
सार

2010 के बाद यह भारतीय ओपनर्स द्वारा दक्षिण अफ्रीका में की गई पहली शतकीय साझेदारी है। पिछली बार 2010 में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने सेंचुरियन में ही 137 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test: Indian Openers Mayank Agarwal and KL Rahul century partnership against South Africa, After 12 years openers did century partnership against SA in africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर्स ने कमाल कर दिया है। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई तीसरी शतकीय साझेदारी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 123 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा शून्य पर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


पिछले 11 साल में दक्षिण अफ्रीका में पहली शतकीय साझेदारी
2010 के बाद यह भारतीय ओपनर्स द्वारा दक्षिण अफ्रीका में की गई पहली शतकीय साझेदारी है। पिछली बार 2010 में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने सेंचुरियन में ही 137 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। हालांकि, उन्होंने यह कारानाम भारत की दूसरी पारी में किया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद टीम इंडिया मैच पारी और 25 रन से हार गई थी। इसके अलावा वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक 2007 में केप टाउन में 153 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। इस मैच में जाफर ने शानदार 116 रन बनाए थे। यह मैच भी टीम इंडिया 5 विकेट से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी
साझेदारी (रन) ओपनिंग जोड़ी जगह, साल
153 वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक केपटाउन 2006/07
137 गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग सेंचुरियन 2010/11
117 केएल राहुल और मयंक अग्रवाल सेंचुरियन 2021/22

मयंक-राहुल की जोड़ी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा
2010 के बाद मयंक और राहुल के बीच हुई साझेदारी दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। पिछले 11 साल में सहवाग, मुरली विजय, शिखर धवन और गौतम गंभीर समेत कई दिग्गज यह रिकॉर्ड नहीं बना सके। इन दोनों से पहले पिछले 11 साल में अफ्रीकी देश में पहले विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी 43 रनों की सहवाग और विजय के बीच रही थी। 

भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 222 रन की रही है
ओवरऑल भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए अफ्रीका में सबसे बड़ी साझेदारी 222 रनों की रही है। मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर ने 1997 में केप टाउन में छठे विकेट के लिए यह साझेदारी निभाई थी। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने भी 2013 में जोहानिसबर्ग में तीसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी निभाई थी। 


दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए टॉप-10 सबसे बड़ी साझेदारी
साझेदारी (रन) ओपनिंग जोड़ी कौन से विकेट के लिए जगह, साल
222 मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर 6 केपटाउन 1997
222 विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा 3 जोहानिसबर्ग 2013
220 वीेरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर 5 ब्लोमफोंटेन 2001
176 गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर 3 केपटाउन 2011
172 एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर 7 सेंचुरियन 2010
171 दीप दास गुप्ता और राहुल द्रविड़ 2 पोर्ट एलिजाबेथ 2001
157 चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय 2 डरबन 2013
153 वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक 1 केपटाउन 2007
145 राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली 4 जोहानिसबर्ग 1997
137 गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग 1 सेंचुरियन 2010
117 मयंक अग्रवाल और केएल राहुल 1 सेंचुरियन 2021

मयंक-राहुल ने किया यह बड़ा कारनामा
दक्षिण अफ्रीकी टीम बनने के बाद से यह दूसरी बार है जब मेहमान टीम के बल्लेबाज ने मेजबान देश में किसी सीरीज के ओपनिंग मैच में 50 प्लस रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई है। इससे पहले 2007/08 में पोर्ट एलिजाबेथ में क्रिस गेल और डैरेन गंगा ने 98 रन की साझेदारी निभाई थी। 2021 में यह सातवीं बार है जब भारतीय ओपनर्स ने टेस्ट में एशिया से बाहर 20 से ज्यादा ओवरों तक बल्लेबाजी की है। 2011 से 2020 तक एक बार भी ऐसा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed