फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test: Current Indian players Test stats records in South Africa; Ashwin Jadeja Rohit Virat Rahul

IND vs SA: रोहित से सिराज तक, भारतीय टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों का द. अफ्रीका में कैसा रहा प्रदर्शन, जानें

Tue, 26 Dec 2023 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Dec 2023 08:58 AM IST
सार

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने पूरे दमखम के साथ उतरेगी। हालांकि, मोहम्मद शमी की कमी जरूर टीम इंडिया को खल सकती है। हम आपको मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test: Current Indian players Test stats records in South Africa; Ashwin Jadeja Rohit Virat Rahul
भारतीय खिलाड़ियों का दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में पहले कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम इतिहास रचने उतरेगी। 2021-22 में 1-0 की लीड बनाने के बावजूद टीम इंडिया 2-1 से टेस्ट सीरीज हार गई थी। दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने पूरे दमखम के साथ उतरेगी। हालांकि, मोहम्मद शमी की कमी जरूर टीम इंडिया को खल सकती है। हम आपको मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने अफ्रीकी जमीन पर सात टेस्ट की 14 पारियों में 51.35 की औसत से 719 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहां 153 रन टेस्ट में कोहली का सर्वाधिक स्कोर रहा है। वहीं, केएल राहुल पांच टेस्ट की 10 पारियों में 25.60 की औसत से 256 रन बना चुके हैं। 123 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। राहुल ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में चार टेस्ट की आठ पारियों में 15.37 की औसत से 123 रन बना पाए हैं। उन्होंने न तो कोई शतक और न ही कोई अर्धशतक लगाया है।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने वहां 15 टेस्ट की 28 पारियों में 46.44 की औसत से 1161 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 169 रन तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वहीं, दूसरे नंबर पर कोहली हैं। तीसरे स्थान पर 22 पारियों में 624 रन के साथ टीम इंडिया के मौजूदा कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने अफ्रीका में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। 148 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। लक्ष्मण 566 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी पारी रन सर्वश्रेष्ठ
स्कोर
100 50
सचिन तेंदुलकर 28 1161 169 5 3
विराट कोहली 14 719 153 2 3
राहुल द्रविड़ 22 624 148 1 2
वीवीएस लक्ष्मण 18 566 96 0 4
चेतेश्वर पुजारा 19 535 153 1 3
सौरव गांगुली 16 506 73 0 4
अजिंक्य रहाणे 12 402 96 0 3
वीरेंद्र सहवाग 15 382 105 1 1
एमएस धोनी 13 370 90 0 1
मो. अजहरुद्दीन 12 280 115 1 1
मुरली विजय 12 278 97 0 1
केएल राहुल 10 256 123 1 1
गौतम गंभीर 4 242 93 0 3
कपिल देव 5 202 129 1 0
आर अश्विन 12 197 46 0 0
अनिल कुंबले 20 188 29 0 0
ऋषभ पंत 6 186 100* 1 0
वसीम जाफर 6 185 116 1 0
प्रवीण आमरे 6 169 103 1 0
जहीर खान 15 153 37 0 0
मयंक अग्रवाल 6 135 60 0 1
रोहित शर्मा 8 123 47 0 0

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की मौजूदा टीम में दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर हैं। उन्होंने छह टेस्ट में 26 विकेट लिए हैं और 42 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने अफ्रीका में तीन टेस्ट में 12 विकेट निकाले हैं। अश्विन के नाम अफ्रीका में 10 विकेट और जडेजा के नाम छह विकेट हैं। मोहम्मद सिराज ने दो टेस्ट में तीन विकेट लिए हैं। शमी भी पहले इस टीम में शामिल थे। हालांकि, उन्हें चोट की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ा। शमी ने आठ टेस्ट में 35 विकेट निकाले हैं। 28 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। 

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं। उन्होंने 12 टेस्ट में 45 विकेट निकाले थे। 53 रन देकर छह विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वहीं, जवागल श्रीनाथ आठ टेस्ट में 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 76 रन देकर छह विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। तीसरे स्थान पर शमी हैं। वहीं, चौथे स्थान पर जहीर खान हैं। उन्होंने 30 विकेट लिए थे। 62 रन देकर चार विकेट जैक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। वहीं, श्रीसंत 27 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद बुमराह का नंबर आता है। 

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5फर
अनिल कुंबले 12 45 6/53 1
जवागल श्रीनाथ 8 43 6/76 3
मो. शमी 8 35 5/28 2
जहीर खान 8 30 4/62 0
एस श्रीसंत 6 27 5/40 2
जसप्रीत बुमराह 6 26 5/42 2
ईशांत शर्मा 7 20 4/79 0
हरभजन सिंह 4 18 7/120 1
वेंकटेश प्रसाद 3 17 5/60 2
शार्दुल ठाकुर 3 12 7/61 1
आर अश्विन 6 10 4/113 0
भुवनेश्वर कुमार 2 10 4/87 0
मनोज प्रभाकर 4 9 4/90 0
कपिल देव 4 8 3/43 0
रवींद्र जडेजा 1 6 6/138 1
वेंकटपति राजू 2 4 3/73 0
सचिन तेंदुलकर 15 4 1/9 0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed