फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Women's World Cup Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Pakistan Cricket Match Online

IND vs PAK Women's WC: भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला कल, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Sat, 05 Mar 2022 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Mar 2022 04:22 PM IST
सार

महिला वनडे विश्व कप में दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भी भारत ने तीनों मैच जीते हैं। भारतीय टीम रविवार को इस बढ़त को कायम रखने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम इतिहास को बदलना चाहेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Women's World Cup Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Pakistan Cricket Match Online
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच के जरिए अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगी। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक कुल 10 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने सभी 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भी भारत ने तीनों मैच जीते हैं। भारतीय टीम रविवार को इस बढ़त को कायम रखने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम इतिहास को बदलना चाहेगी।

विज्ञापन


मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी। हालांकि, पिछले साल पुरुष टी-20 विश्व कप में जो कुछ भी हुआ था, उससे यह कह सकते हैं कि क्रिकेट में आंकड़ों का किरदार बहुत कम होता है। भारतीय पुरुष टीम को तब पाकिस्तान के हाथों विश्व कप में पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम इस हार का बदला भी लेना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच? 

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच छह मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम पाकिस्तान मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और  रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।           

दोनों टीमें- 

भारत: मिताली राज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया


पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), जावेरिया खान, डायना बेग, नाहिदा खान, निदा डार, सिदरा अमीन, अनम अमीन, आलिया रियाज, मुनीबा अली, ऐमान अनवर, गुलाम फातिमा, नशरा संधू, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना                          
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed