फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Why did Pakistan cancel the press conference Mohsin Naqvi responded

IND vs PAK: पाकिस्तान ने क्यों रद्द की प्रेस वार्ता? नकवी ने दिया जवाब; भारत-पाक ने मैच से पहले अभ्यास किया

Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पाकिस्तान ने खिलाड़ियों का तनाव कम करने के लिए प्रेरक वक्ता डॉक्टर राहील अहमद की सेवाएं लीं। ऐसी चर्चा है कि पाकिस्तान टीम में शामिल कई युवा सितारों से सजी भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK: Why did Pakistan cancel the press conference Mohsin Naqvi responded
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को सुपर-4 का महामुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट के सबूत देने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, टीम ने मैच से पहले होने वाली प्रेस वार्ता रद्द कर दी। जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने 'बाद में बात करेंगे' कहकर टाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं झेल पा रही पाक टीम
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पाकिस्तान ने खिलाड़ियों का तनाव कम करने के लिए प्रेरक वक्ता डॉक्टर राहील अहमद की सेवाएं लीं। ऐसी चर्चा है कि पाकिस्तान टीम में शामिल कई युवा सितारों से सजी भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। डॉक्टर अहमद ने प्रत्येक खिलाड़ी से बात की ताकि पता चल सके कि दबाव के हालांत में वे मानसिक तौर पर पिछड़ क्यों जाते हैं। टीम के एक सूत्र ने बताया कि ग्रुप लीग मैच होने के बाद डॉक्टर अहमद टीम से जुड़े और तब से सहयोगी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किया अभ्यास
सुपर-4 के महामुकाबले से पहले शनिवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान पाकिस्तान टीम थोड़ी सुस्त नजर आई। वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद दिखे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा थीं। भारत ने ग्रुप ए में अपने तीनों मुकाबले जीते और शीर्ष पर रही। वहीं, पाकिस्तान को एक मैच में शिकस्त मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed