फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK What Happens If India vs Pakistan Match Is Washed Out Due To Rain Asia Cup 2023

IND vs PAK: सुपर-4 में रविवार को पूरा नहीं हो सका भारत-पाकिस्तान मैच, अब रोहित की टीम के लिए क्या हैं समीकरण?

Mon, 11 Sep 2023 01:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 11 Sep 2023 01:50 AM IST
सार

सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट  +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है।

विज्ञापन
IND vs PAK What Happens If India vs Pakistan Match Is Washed Out Due To Rain Asia Cup 2023
कोलंबो में मैच के दौरान भारत के खिलाड़ी - फोटो : ICC/X

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, उसी समय बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। उसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। अब यह मुकाबला सोमवार (11 सितंबर) को पूरा होगा।
विज्ञापन


एशिया कप के मौजूदा संस्करण में सिर्फ दो मैचों के लिए रिजर्व डे है, इनमें एक यह मुकाबला भी शामिल है। भारत-पाकिस्तान के इस मैच के अलावा फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है।ऐसे में सोमवार को दोनों टीमें वहीं से खेलना शुरू करेंगी जिस जगह आज मैच को रोका गया। भारतीय टीम 24.1 ओवर से आगे खेलना शुरू करेगी। मुकाबला 50-50 ओवर का ही होगा।
विज्ञापन

IND vs PAK What Happens If India vs Pakistan Match Is Washed Out Due To Rain Asia Cup 2023
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला
अगर रिजर्व डे पर मैच पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा?
सोमवार (11 सितंबर) इस मुकाबले का रिजर्व डे है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक दे दिए जाएंगे। मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के कितने अंक होंगे?
अगर मैच रद्द होता है तो भारत खाते में एक अंक जुड़ जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो जाएंगे।

सुपर-4 में अंक तालिका की क्या है स्थिति?
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट  +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed