फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Weather Forecast Colombo T20 World Cup 2026 India vs Pakistan R Premadasa Stadium Pitch Report

IND vs PAK Weather Report: क्या भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम बनेगा विलेन? मैच के दिन कोलंबो में बारिश का अलर्ट

Sat, 14 Feb 2026 01:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:52 PM IST
सार

IND vs PAK Colombo Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने उस दिन के लिए जो पूर्वानुमान बताया है, उससे क्रिकेट प्रशंसकों को निराशा मिल सकती है।

विज्ञापन
IND vs PAK Weather Forecast Colombo T20 World Cup 2026 India vs Pakistan R Premadasa Stadium Pitch Report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में होने वाले महामुकाबले को अब दो दिन शेष रह गए हैं। तमाम ड्रामे के बाद आखिरकार रविवार को दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। पिछले साल एशिया कप फाइनल के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन प्रशंसकों के लिए चिंता की बात यह है कि मैच के दिन कोलंबो में भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन

मैच से पहले कैसे हुआ ड्रामा
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के मैच से पहले जमकर ड्रामा हुआ।
  • पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के साथ खड़ा दिखने की होड़ में भारत से मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था।
  • आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर दबाव बनाया और मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की।
  • पीसीबी और आईसीसी के बीच बैठक हुई और संभावित कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने फैसले पर यू-टर्न लिया।
  • पाकिस्तान सरकार ने राष्टीय टीम को भारत के खिलाफ खेलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान
श्रीलंका के मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव कम हो रहा है जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के दिन बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलंबो के खेतारमा इलाके में जहां आर प्रेमादासा स्टेडियम स्थित है, वहां दिन की शुरुआत में उमस रहेगी और तापमान 30 से 31 डिग्री सेलसियस तक रह सकता है। हालांकि, दोपहर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना 50 से 70 प्रतिशत है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थानीय समयानुसार मैच शाम सात बजे से होना है और मैच से पहले बारिश की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो टॉस में देरी हो सकती है या ओवरों में कटौती की भी संभावना है। मैच पर भले ही बारिश का साया है, लेकिन रात आठ बजे के बाद से मौसम साफ रहने का भी अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन

प्रेमादासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर
प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि आर प्रेमादासा स्टेडियम का ड्रेनेड सिस्टम बेहतर है और बारिश की स्थिति में मैदानकर्मी जल्द ही मैदान को तैयार कर सकते हैं। प्रेमादासा स्टेडियम में सिर्फ पिच ही नहीं, बल्कि समूचे ग्राउंड को कवर्स से ढकने की व्यवस्था है। मैच के दिन के अलावा शनिवार को भी कोलंबो में बारिश की संभावना है जिससे भारत का ट्रेनिंग सत्र प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed