फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'Was able to bowl according to plan', Deepti took three wickets against Pakistan, won POTM award

IND vs PAK: 'योजना के अनुसार गेंदबाजी का कमाल', पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति ने चटकाए तीन विकेट, जीता खास अवॉर्ड

Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
सार

इस मैच में जीत के बाद दीप्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी की और कामयाब रहीं। स्टार गेंदबाज ने कहा, "योजना के मुताबिक गेंदबाजी कर पाई जिससे मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।"

विज्ञापन
IND vs PAK: 'Was able to bowl according to plan', Deepti took three wickets against Pakistan, won POTM award
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड रिसीव करतीं दीप्ति शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की। भारत की इस जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने कुल तीन विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने चटकाए तीन विकेट
इस मैच में जीत के बाद दीप्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी की और कामयाब रहीं। स्टार गेंदबाज ने कहा, "योजना के मुताबिक गेंदबाजी कर पाई जिससे मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे भरोसा था। एक इकाई के तौर पर हम कुछ महीनों से अच्छा कर रहे हैं। हमने कई शिविरों में हिस्सा लिया जिससे काफी मदद मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद से मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रही थी, जिससे मदद मिली। निदा दार एक अच्छी खिलाड़ी हैं, उनका विकेट अहम था।"

कप्तान ने टीम को सराहा
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया। मैच के बाद कप्तान ने कहा, "हमारी गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने अपना काम किया। पहला मैच हमेशा ही दबाव भरा होता है क्योंकि आपको लय बनानी होती है। हमारी पूरी टीम अच्छा खेली। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो हम जल्दी विकेट लेने के बारे में बात कर रहे थे। बल्लेबाजी में श्रेय स्मृति और शेफाली को जाता है। हम इसी तरह से निर्भीक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed