{"_id":"6992d16de17a6483a2040df5","slug":"ind-vs-pak-t20-world-cup-pakistan-head-coach-mike-hesson-says-ishan-kishan-took-the-game-away-from-us-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
Mon, 16 Feb 2026 01:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:42 PM IST
सार
पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने भी ईशान किशन का लोहा माना है। हेसन ने बताया कि ईशान की ही पारी ने दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप के मुकाबले में अंतर पैदा किया।
विज्ञापन
माइक हेसन
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन को लेकर विरोधी टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने भी बड़ा बयान दिया है। हेसन ने इस बात को स्वीकार किया है कि ईशान किशन की पारी ने उनकी टीम के हाथों से मैच छीन लिया। हेसन ने कहा कि ईशान के तूफानी अर्धशतक ने इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर पैदा किया।
विज्ञापन
ईशान ने खेली तूफानी पारी
ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। हेसन ने स्वीकार किया कि किशन ने प्रेमादासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के धीमे गेंदबाजों के खिलाफ 37 गेंदों में 66 रन बनाकर उनकी स्पिन-प्रधान रणनीति को ध्वस्त कर दिया।

हेसन ने कहा, मुझे लगता है कि ईशान बेखौफ होकर खेलता है। वह मैदान के दोनों तरफ रन बना सकता है। इसलिए वह सिर्फ लेग साइड तक ही सीमित नहीं है। हम जानते हैं कि वह लेग साइड का मजबूत बल्लेबाज है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकता है। इसलिए, अगर विशेष कर पावर प्ले में स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हो तो उसे रोकना चुनौती हो सकती है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से वह शानदार फॉर्म में हैं, उससे हमारे स्पिनरों पर काफी दबाव पड़ा और शायद वे बेसिक्स से भटक गए। उसके अलावा शिवम दुबे का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था, लेकिन मुकाबला कठिन था। किशन की पारी वास्तव में पूरे मैच में सबसे बेहतरीन थी। किशन जिस तरह से खेला, उसने हमसे मैच छीन लिया।

अक्षर पटेल बोले- पाकिस्तान के खिलाफ मैच का दबाव अधिक होता है
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने स्वीकार किया कि भारत और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अतिरिक्त दबाव होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सदियों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को लेकर बाहर हो रही चर्चाओं पर गौर न करके शांतचित्त होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। अक्षर ने कहा, हां, दबाव तो होता है। आपके आस-पास के लोग, आपका परिवार या दोस्त इसके बारे में आपसे बात करते हैं। इसलिए हां, एक आम मैच की तुलना में थोड़ा अधिक दबाव होता है।