फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World cup match former captain wasim Akram said India have not even won yet but celebrations have begun remember 2017 Champions Trophy final

IND vs PAK T20: अकरम बोले- भारत मैच जीता नहीं, जश्न मनाना शुरू, क्या भूल गए 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल?

Sun, 24 Oct 2021 04:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 24 Oct 2021 04:29 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने भारत और उसके फैंस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले परिणाम को लेकर भारतीय लोग जश्न न मनाएं। याद रहे पाकिस्तान ने साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World cup match former captain wasim Akram said India have not even won yet but celebrations have begun remember 2017 Champions Trophy final
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत और उसके प्रशंसकों को चेतावनी दी है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत की पाकिस्तान को हराने की संभावना से संबंधित समय से पहले जश्न में न बहें। अकरम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के परिणाम की खुशी में बहुत सारे भारतीयों को देखा है, ऐसे में अकरम ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को याद करने के लिेए कहा है। 

विज्ञापन


भारत मैच जीता नहीं, जश्न मनाना शुरू

वसीम अकरम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि मैं मैच से एक दिन पहले जश्न मनाने के लिए भारत के लिए हूं, भारत ने अभी मैच जीता नहीं है लेकिन जश्न मनाया जा रहा है, याद रहे कि 2017 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हार गया था, तो कृपया जश्न मनाएं लेकिन पहले नहीं, मैच जीत गए तो जश्न जरूर मनाएं, कोई दिक्कत नहीं है। वही, अगर पाकिस्तान मैच जीत जाता है तो  फिर मेरे डांस पर ध्यान देना। 
विज्ञापन


विराट-रोहित की तरह हो पाकिस्तान की बल्लेबाजी जोड़ी

वसीम अकरम को लगता है कि पाकिस्तान को रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय बल्लेबाजी जोड़ी की तरह होना चाहिए, भारत के कप्तान का पाकिस्तान के खिलाफ 2016 विश्व टी 20 और 2019 विश्व कप में अर्धशतक बनाने का एक अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जबकि रोहित ने भी बाबर आजम की टीम के खिलाफ शानदार फॉर्म दिखाई है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उसमें रोहित ने शतक लगाए हैं। हिटमैन ने 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था उसके बाद 2019 विश्व कप में एक बार रोहित ने सैकड़ा जड़ने में सफल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित-विराट को जल्दी आउट करे पाकिस्तान

अकरम का मानना है अगर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच जीतना है तो उसे रोहित शर्मा और विराट कोहली को जल्दी आउट करना होगा, इन दोनों ताकतवर बल्लेबाज हैं, दोनों काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, दोनों रन बना रहे हैं केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में, यह दोनों खिलाड़ी काफी खतरनाक हैं यदि हम उन्हें आउट नहीं करते हैं तो वे बड़ा स्कोर बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed