फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 Asia Cup 2022 Most T2OI runs Rohit Sharma Martin Guptill Virat Kohli India vs Pakistan match

IND vs PAK T20: रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, मार्टिन गुप्टिल को छोड़ा पीछे

Mon, 29 Aug 2022 12:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 29 Aug 2022 12:58 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह सिर्फ 12 रन ही बना सके। हालांकि, अपनी 12 रन की पारी में ही उन्होंने गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Asia Cup 2022 Most T2OI runs Rohit Sharma Martin Guptill Virat Kohli India vs Pakistan match
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को खेला गया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टी20 मैच था। वह तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने मैच में 11 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया। भारतीय कप्तान के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में शहनवाज दहानी ने छह गेंदों में 16 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, हार्दिक पांड्या को तीन विकेट मिले। इसके जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली और जडेजा ने 35-35 रन बनाए। हार्दिक ने अंत में 17 गेंद में 33 रन बनाकर जीत दिलाई।

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने इस मैच में निराश किया। वह शून्य पर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। रोहित 12 रन बनाकर मोहम्मद नवाज की गेंद पर इफ्तिखार अहमद को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्का लगाया। खराब फॉर्म में चल रहे कोहली ने 34 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। ऐसा लग रहा था कि कोहली बड़ी खेलने वाले हैं, तभी वह छक्का मारने के प्रयास में मोहम्मद नवाज की गेंद पर इफ्तिखार अहमद को कैच थमा बैठे। इसके बाद हार्दिक और जडेजा ने 52 रन की साझेदारी कर मैच भारत की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed