{"_id":"68866b25ceb31e24f0095952","slug":"ind-vs-pak-sourav-ganguly-speaks-on-india-vs-pakistan-match-in-asia-cup-2025-know-details-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'खेल जारी रहना चाहिए', भारत-पाकिस्तान मैच के समर्थन में सौरव गांगुली; एशिया कप में भिड़ंत पर बोले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'खेल जारी रहना चाहिए', भारत-पाकिस्तान मैच के समर्थन में सौरव गांगुली; एशिया कप में भिड़ंत पर बोले
Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
सार
गांगुली ने पीटीआई से कहा, 'मैं इसके कार्यक्रम से सहमत हूं। खेल जारी रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम उसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, अब यह अतीत की बात है। खेल जारी रहना चाहिए।'
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि खेल जारी रहना चाहिए। उन्हें भारत और पाकिस्तान की एशिया कप में टक्कर से कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि, एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाना है।
विज्ञापन
गांगुली ने जताई सहमति
गांगुली ने पीटीआई से कहा, 'मैं इसके कार्यक्रम से सहमत हूं। खेल जारी रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम उसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, अब यह अतीत की बात है। खेल जारी रहना चाहिए।'
भारत के ग्रुप में पाकिस्तान
भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। उम्मीद है कि वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को सुपर फोर चरण में फिर से भिड़ सकते हैं। भारत के ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगी, जिसमें मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जायेंगे।
बीसीसीआई एशिया कप के इस सत्र आधिकारिक मेजबान है लेकिन इसका आयोजन यूएई किया जा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सीमा पर तनाव के कारण 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर खेलने पर सहमत हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद दोनों देश युद्ध के कगार पर आ गए थे, जिसका भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के साथ जवाब दिया था।