{"_id":"64fca33a5e19ff068c093046","slug":"ind-vs-pak-shubman-gill-shocking-statement-on-pakistan-bowling-attack-huge-praise-for-babar-azam-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: शुभमन गिल ने की बाबर आजम की तारीफ, रोहित शर्मा को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: शुभमन गिल ने की बाबर आजम की तारीफ, रोहित शर्मा को लेकर कही यह बात
Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
सार
शुभमन ने बताया भारतीय बल्लेबाजों का शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं रहता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। शुभमन ने बताया भारतीय बल्लेबाजों का शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं रहता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की भी जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी बात की।
कप्तान रोहित शर्मा के बारे में बोलते हुए भारतीय ओपनर ने कहा, ''वह गेंदबाजों को अधिक हवा में खेलना पसंद करते हैं। मुझे शुरुआती ओवरों में जमीनी शॉट खेलना पसंद है। यह संयोजन हमारे लिए अच्छे से काम करता है। हमदोनों परिस्थितियों के मुताबिक शॉट चयन करते हैं। इस कारण विरोधी टीम को हमारे लिए रोकना मुश्किल होता है।''
बाबर बेहतरीन बल्लेबाज: गिल
शुभमन ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की भी तारीफ की। उन्होंने बाबर को विश्वस्तरीय बल्लेबाज है और वह उनका सम्मान करते हैं। गिल ने कहा, ''आप निश्चित रूप उनको फॉलो करना चाहेंगे। वह इतना अच्छा प्रदर्शन क्यों करते हैं यह जानने के लिए उनके वीडियो देखने होंगे। वह एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।''
विज्ञापन
पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर कही यह बात
शुभमन ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान जैसी गुणवत्ता वाली गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ काफी कम खेलती है। इस कारण टीम के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ता है। हम पाकिस्तान के खिलाफ अन्य टीमों की तरह ज्यादा मैच नहीं खेलते हैं। जब आप ऐसी गेंदबाजी आक्रमण का सामना लगातार नहीं करते हैं तो बड़े टूर्नामेंट में काफी असर पड़ता है।
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, "अन्य टीमों की तुलना में पाकिस्तान से उतना नहीं खेले हैं। उनके पास एक गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है। जब आप इस तरह के गेंदबाजी आक्रमण का बार-बार सामना नहीं करते हैं और इसके आदी नहीं हैं, तो इससे फर्क पड़ता है।''