फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK rishabh pant will be X-factor of Team India against Pakistan said Rohit Sharma t20 world cup 2024

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर, रोहित शर्मा ने बताया नाम

Sun, 09 Jun 2024 06:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Jun 2024 06:30 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच और आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में तीसरे नंबर पर खेलते हुए पंत ने क्रमशः 53 और 36* रन बनाए थे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद पंत ने हाल ही में आईपीएल 2024 के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी।

विज्ञापन
IND vs PAK rishabh pant will be X-factor of Team India against Pakistan said Rohit Sharma t20 world cup 2024
रोहित और द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित होगा। उन्होंने बताया कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले में भारत के लिए उपयोगी साबित होंगे। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से छह बार भारत ने जीत का स्वाद चखा है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। वहीं, ओवरऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान की 12 मैचों में टक्कर हुई है। आठ मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि तीन बार पाकिस्तान को जीत मिली है। 
विज्ञापन


पंत साबित होंगे एक्स-फैक्टर
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज का होना भारत के लिए अच्छा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह आईपीएल 2024 में पंत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। हिटमैन ने कहा, "मुझे विश्व कप के दौरान पंत को कहां खिलाना है, यह तय करने के लिए कुछ आईपीएल खेलों में पंत को देखना पड़ा। जब मैंने टूर्नामेंट के पहले भाग के दौरान उन्हें देखा, तो मैं उनके प्रदर्शन से वास्तव में खुश था। उनके जैसे खिलाड़ी और उनकी क्षमता के साथ, उनके लिए सही नंबर खोजना कठिन है। लेकिन जब हमारे पास शुरुआत में तीन दाएं हाथ के खिलाड़ी होते हैं, तो उन्हें मध्य में रखना अच्छा होता है। जब हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे, तो स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे और स्पिन के खिलाफ उनकी जवाबी हमला करने की क्षमता महत्वपूर्ण होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत का प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच और आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में तीसरे नंबर पर खेलते हुए पंत ने क्रमशः 53 और 36* रन बनाए थे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद पंत ने हाल ही में आईपीएल 2024 के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। दिल्ली के लिए उन्होंने 13 मैचों में 155 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे। 

विराट कोहली की भूमिका पर भी बोले रोहित
इस दौरान रोहित ने विराट कोहली की भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि टीम में कई अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन वह चाहते हैं सभी अच्छा प्रदर्शन करें। रोहित ने कहा, "विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेला, उनका पहला मैच अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनके पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अनुभव और प्रशिक्षण है, जिसे कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने पूरी दुनिया में खेला है।" टी20 विश्व कप में विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने पांच मैचों में 132.75 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और 82* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

दोनों टीमें
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।


पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर, हारिस राऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed