फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: PCB Chief Mohsin Naqvi Responds to PM Modi’s Tweet, Politicizes Asia Cup Victory

IND vs PAK: PM मोदी के ट्वीट के जवाब में PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का फिर झूठा दावा, कहा- जंग को खेल में लाकर...

Mon, 29 Sep 2025 12:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Sep 2025 12:58 PM IST
सार

भारत ने नकवी को पाकिस्तान प्रतिनिधि के रूप में देखते हुए ट्रॉफी लेने से इनकार किया। एसीसी अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और सुझाव दिया कि पुरस्कारों की प्रस्तुति एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी करें, लेकिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया। बाद में वह भारत की ट्रॉफी लेकर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
IND vs PAK: PCB Chief Mohsin Naqvi Responds to PM Modi’s Tweet, Politicizes Asia Cup Victory
पीएम मोदी और मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत भारतीय टीम के लिए जश्न का पल होना चाहिए था, लेकिन पोस्ट-मैच समारोह विवाद का केंद्र बन गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी और विजेता मेडल लेने से रोक दिया। भारतीय टीम ने पहले ही एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे।
विज्ञापन


इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी बेशर्मों की तरह स्टेज पर ही खड़े रहे और फिर ट्रॉफी लेकर वहां से होटल निकलते बने। नकवी की बेशर्मी की हद तब पार हो गई, जब उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई वाले ट्वीट पर फिर से झूठ बोला। दूसरों को खेल और राजनीति से नहीं जोड़ने की सलाह देने वाले नकवी खुद ही मामले को राजनीतिक बनाते दिखे हैं।
विज्ञापन

भारत ने नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने नकवी को पाकिस्तान प्रतिनिधि के रूप में देखते हुए ट्रॉफी लेने से इनकार किया। एसीसी अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और सुझाव दिया कि पुरस्कारों की प्रस्तुति एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी करें, लेकिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया। लगभग एक घंटे तक चले तनाव के बाद आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी ले ली, जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया।

फैंस और दर्शकों की नाराजगी
मैच के दौरान स्टैंड में बैठे दर्शकों और सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। दर्शकों ने तो 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे तक लगाए। जैसे ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा स्टेज की ओर बढ़े, उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। इससे बौखलाए नकवी मैदान छोड़ भारत की ट्रॉफी के साथ भाग खड़े हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम मैच खत्म होने के बाद लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम में रही, जिससे नकवी काफी देर तक अकेले और असहज स्थिति में दिखे। यह किसी को समझ नहीं आ रहा है कि नकवी पीसीबी का प्रतिधित्व कर रहे हैं या एसीसी का।
विज्ञापन

पीएम मोदी के ट्वीट पर नकवी का विवादित जवाब
भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।' इसके जवाब में नकवी ने ट्वीट कर एक चौंकाने वाला और झूठा बयान दिया। उन्होंने लिखा, 'अगर गर्व का पैमाना युद्ध है, तो इतिहास पहले ही आपकी शर्मनाक हार को पाकिस्तान के हाथों दर्ज कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध घसीटना केवल हताशा दिखाता है और खेल की आत्मा का अपमान है।' 

Mohsin Naqvi tweet

किस युद्ध की बात कर रहे हैं नकवी? हर जगह मात खाई
इस बयान ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और विश्लेषकों के बीच गुस्सा और विवाद पैदा कर दिया। नकवी पर खेल को राजनीतिक मुद्दा बनाने और चैंपियंस का अपमान करने का आरोप लगाया गया। फैंस ने तो यहां तक कहा कि नकवी कौन से युद्ध की बात कर रहे हैं। 1965 का युद्ध हो या 1971 का या फिर 1999 में करगिल युद्ध, भारत ने हर जगह पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और उनके नापाक इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया था। यहां तक कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया था और उनके सारे ड्रोन्स और मिसाइल को गिरा दिया था।

पाकिस्तान बौखलाया रह गया था। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों को भी नेस्तनाबूद कर दिया था और 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे। नकवी इनमें से कौन से युद्ध की बात कर रहे हैं, शायद वही साफ बता पाएंगे। अब तो खेल के मैदान पर भी भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। पीएम मोदी के ट्वीट से पाकिस्तान खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति में आ गया है। नकवी खुद राजनीतिक बयान दे रहे हैं और साथ ही दूसरों को लेकर बेतुका और बचकानी बयानबाजी भी कर रहे हैं।

भारत की टीम का स्टैंड और अनुशासन
इससे पहले ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने और पारंपरिक ट्रॉफी के साथ फोटोशूट में शामिल न होने के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। टीम ने मैदान पर भी स्पष्ट संकेत दिए कि वे केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, न कि राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा बनना चाहते हैं।पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने इस तनाव को मैदान से बाहर भी जारी रखा। 

विश्लेषकों और फैंस की प्रतिक्रिया
क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस ने नकवी की हरकत की निंदा की। उनका कहना है कि खेल को राजनीति में घसीटना न केवल अनुचित है बल्कि यह क्रिकेट की भावना का भी अपमान है। भारतीय टीम ने अपने अनुशासन और खेल भावना के साथ साबित कर दिया कि खेल और राष्ट्रीय गर्व को अलग रखा जा सकता है। नकवी को यह याद रखना चाहिए था कि वह इस टूर्नामेंट में किसी मंत्री या राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एसीसी अध्यक्ष के तौर पर शामिल हुए थे, लेकिन वह इसे भूल गए और निष्पक्ष रहने की जगह राजनीतिक बयानबाजी में घुस गए। अब नकवी पर भी गाज गिर सकती है और उन पर आईसीसी कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed