फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs pak Pakistan announced playing-11 for Super-4 match against India Faheem Ashraf included asia cup 2023

IND vs PAK: भारत के खिलाफ पांच साल बाद वनडे खेलेगा यह पाकिस्तानी ऑलराउंडर, बाबर आजम ने प्लेइंग-11 का किया एलान

Sat, 09 Sep 2023 07:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Sep 2023 07:56 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
IND vs pak Pakistan announced playing-11 for Super-4 match against India Faheem Ashraf included asia cup 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में खेलने वाली टीम में बाबर आजम ने एक भी बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक ऐसा खिलाड़ी है जो पांच साल बाद भारत के खिलाफ वनडे में खेलेगा। कैंडी में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में ऑलराउंडर फहीम अशरफ टीम में नहीं थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मैच में मौका मिला था और वह अब अगले मैच में भी खेलेंगे। वह 2018 के बाद पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ वनडे मैच में खेलेंगे। तब एशिया कप के मैच में उन्होंने 31 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था।
विज्ञापन

IND vs pak Pakistan announced playing-11 for Super-4 match against India Faheem Ashraf included asia cup 2023
फहीम अशरफ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
 

IND vs pak Pakistan announced playing-11 for Super-4 match against India Faheem Ashraf included asia cup 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-4 में पाकिस्तान जीत चुका है एक मैच
पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में एक मैच खेल चुकी है। उसने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश को हराया था। उसकी नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। वहीं, भारतीय टीम का सुपर-4 में यह पहला मैच होगा।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, अब्दुल्ला शफीक, उसामा मीर, सऊद शकील।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed