{"_id":"65a2384021361fb7be0e67ed","slug":"ind-vs-pak-mickey-arthur-says-it-was-hostile-environment-in-ahmedabad-in-the-world-cup-match-against-india-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में माहौल...', PAK क्रिकेट के पूर्व निदेशक मिकी आर्थर का बेतुका बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में माहौल...', PAK क्रिकेट के पूर्व निदेशक मिकी आर्थर का बेतुका बयान
Sat, 13 Jan 2024 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:44 PM IST
सार
पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था जिसके बाद आर्थर अपने पद से हट गए थे और उनकी जगह पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
मिकी आर्थर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व निदेशक मिकी आर्थर ने फिर से बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान माहौल बेहद पर प्रतिकूल था। आर्थर ने कहा यह उनके कार्यकाल के सबसे कठिन क्षणों में से एक था। पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था जिसके बाद आर्थर अपने पद से हट गए थे और उनकी जगह पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
आर्थर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान को किसी तरह का समर्थन नहीं मिल रहा था और यह बेहद मुश्किल था। पाकिस्तान की टीम अगर वास्तव में किसी चीज से प्रेरित होती है तो वह मैदानों और होटलों में मिलने वाला अविश्वसनीय समर्थन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा,'हालांकि, अहमदाबाद में ऐसा कतई नहीं था और विश्व कप जैसी प्रतियोगिता में यह विशेषकर खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल था। जैसी कि आप कल्पना कर सकते हैं अहमदाबाद में परिस्थितियां बेहद प्रतिकूल थी। हमें इसकी उम्मीद थी और इसका श्रेय हमारे खिलाड़ियों को जाता है कि उन्होंने कभी इसको लेकर शिकायत नहीं की।'
आर्थर ने कहा, 'उन्होंने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन आखिर में प्रेरणा भी अपनी भूमिका निभाती है जबकि आपको कहीं से भी समर्थन नहीं मिल रहा हो।' विश्व कप में पाकिस्तान का अभियान मैदान के बाहर से जुड़े विवादों से भी घिरा रहा जिसमें तत्कालीन कप्तान बाबर आजम की व्हाट्सएप पर की गई बातचीत लीक होना भी शामिल है। आर्थर ने हालांकि कहा कि टीम बाहर की बातों से कभी प्रभावित नहीं हुई।
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को लेकर बाहर जितनी बातें की जा रही थी वह अविश्वसनीय थी। आपको केवल अपना ट्विटर देखने की जरूरत थी जिससे पता चल जाता है की टीम को लेकर बाहर कितनी बातें की जा रही है जबकि इनमें कुछ भी सच्चाई नहीं थी।'