फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Harbhajan Singh asked Who is better between Virat Kohli Babar Azam Shoaib Akhtar gave funny answer

IND vs PAK: हरभजन सिंह ने पूछा- विराट कोहली और बाबर आजम में बेहतर कौन? शोएब अख्तर ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 02 Jul 2023 09:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Jul 2023 09:12 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब किसी पूर्व क्रिकेटर से विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर उनके विचार पूछे गए हैं। इस बार अख्तर ने बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया।

विज्ञापन
IND vs PAK Harbhajan Singh asked Who is better between Virat Kohli Babar Azam Shoaib Akhtar gave funny answer
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने यूट्यूब के लिए एक साथ वीडियो बनाई है। दोनों ने इस वीडियो में क्रिकेट को लेकर काफी बात की। इसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का जिक्र हुआ तो दोनों के बीच मजेदार चर्चा हुई। हरभजन ने अख्तर से पूछा कि विराट और बाबर में बेहतर कौन है तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन


शोहब अख्तर ने विराट-बाबर के सवाल पर कोहली को 'महानतम बल्लेबाज' और बाबर को 'आगामी महानतम बल्लेबाज' बताया। यह पहली बार नहीं है जब किसी पूर्व क्रिकेटर से विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर उनके विचार पूछे गए हैं। इस बार अख्तर ने बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया। हरभजन द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अख्तर से दिलचस्प बातचीत की। इस दौरान सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि शॉपिंग को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

IND vs PAK Harbhajan Singh asked Who is better between Virat Kohli Babar Azam Shoaib Akhtar gave funny answer
शोएब अख्तर और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब अख्तर ने क्या कहा?
वीडियो के अंत में भज्जी ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के सामने कोहली बनाम बाबर का सवाल रखा। इसके जवाब में अख्तर ने कहा, ''विराट कोहली महानतम हैं और बाबर आजम महान बल्लेबाज बनने की तैयारी में हैं। वह टी20 में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं, लोग बिना वजह उनके पीछे हैं।''

हरभजन ने कही यह बात
हरभजन ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "विराट कोहली ने खुद को महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है, जबकि बाबर को अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वह एक दिन वहां पहुंचेंगे, क्योंकि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छे हैं, लेकिन शायद टी20 उन्हें रास नहीं आता।" 

IND vs PAK Harbhajan Singh asked Who is better between Virat Kohli Babar Azam Shoaib Akhtar gave funny answer
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ही आमने-सामने होंगे विराट और बाबर
कोहली ने तीनों प्रारूप में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, बाबर अभी 12 हजार रन के आंकड़े को ही पार कर पाए हैं। दोनों आगामी एशिया कप और विश्व कप में आमने-सामने होंगे। एशिया कप का पूरा शेड्यूल अभी नहीं आया है। वहीं, विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़ंत 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगी। पिछली बार टी20 विश्व कप में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed