{"_id":"68d942a17677ebe25903d6ae","slug":"ind-vs-pak-final-playing-11-team-asia-cup-india-vs-pakistan-captain-vice-captain-and-players-list-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल सके हार्दिक पांड्या, भारत ने किए तीन बदलाव; बुमराह-शिवम की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल सके हार्दिक पांड्या, भारत ने किए तीन बदलाव; बुमराह-शिवम की वापसी
Sun, 28 Sep 2025 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:44 PM IST
सार
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ACC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि हार्दिक चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके जिस कारण इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो सके। हार्दिक की जगह विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।
विज्ञापन
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह लौटे हैं और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे को मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हुए थे हार्दिक
हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में ऐंठन के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हार्दिक भारत के सुपर चार चरण के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे और इसके बाद से ही उनके खिताबी मुकाबले में खेलने पर संशय चल रहा था। टॉस से पहले इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि हार्दिक इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने वॉर्म-अप नहीं किया था। दूसरी ओर, रिंकू को पहली बार मौजूदा टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल होने मौका मिला है।

टीम में एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज
भारत एक बार फिर तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा है। हालांकि, अब बुमराह पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है क्योंकि दूसरे छोर से उनका साथ देने हार्दिक नहीं है। भारत के लिए तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की रणनीति सफल रही है। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे, जबकि बुमराह विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे और उनका साथ शिवम दुबे देंगे।

एशिया कप फाइनल के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।