फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Fan sold his tractor to watch India-Pakistan match, but was disappointed t20 world cup 2024

IND vs PAK: ट्रैक्टर बेचकर भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचा फैन, हाथ लगी निराशा, टीम इंडिया ने तोड़ा दिल

Mon, 10 Jun 2024 08:44 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 10 Jun 2024 08:44 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में  10 विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 113 रन बना सकी। रोहित शर्मा की सेना ने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत यह मुकाबला छह रन से जीत लिया।

विज्ञापन
IND vs PAK: Fan sold his tractor to watch India-Pakistan match, but was disappointed t20 world cup 2024
भारत ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : ICC/T20 World Cup/ANI

विस्तार

भारत ने रविवार को 119 रन के स्कोर का बचाव करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनके दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ चार अंक हो गए हैं। वहीं, भारत का नेट रनरेट भी 1.455 का हो गया है। इसके अलावा मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान चौथे पायदान पर पहुंच गया है। बाबर आजम की टीम अंक तालिका में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। पाकिस्तान की इस हार ने एक फैन का दिल तोड़ दिया। 
विज्ञापन

IND vs PAK: Fan sold his tractor to watch India-Pakistan match, but was disappointed t20 world cup 2024
पाकिस्तान की हार से निराश प्रशंसक - फोटो : ANI
टिकट के लिए पाकिस्तानी फैन ने बेचा ट्रैक्टर, हाथ लगी निराशा
दरअसल, न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान का एक फैन अपना ट्रैक्टर बेचकर मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचा था। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उसने बताया कि इस मैच की टिकट के लिए उसने अपना ट्रैक्टर तीन हजार डॉलर में बेचा था। शख्श ने बताया कि जब उसने भारत का स्कोर देखा तो उसे लगा कि उसकी कुर्बानी सफल होगी लेकिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। मैच के बाद शख्स ने पाकिस्तान को और मेहनत की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK: Fan sold his tractor to watch India-Pakistan match, but was disappointed t20 world cup 2024
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
मैच में क्या हुआ?
टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच रविवार को चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में  10 विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 113 रन बना सकी। रोहित शर्मा की सेना ने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत यह मुकाबला छह रन से जीत लिया। तेज गेंदबाज ने इस मैच में कुल तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 3.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन खर्च किए और मैच का रुख भारत के हक में पलट दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
विज्ञापन

IND vs PAK: Fan sold his tractor to watch India-Pakistan match, but was disappointed t20 world cup 2024
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : amar ujala
भारतीय टीम ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया
भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed