फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Colombo Match Revenue Share to Sri Lanka Benefits Explained India vs Pakistan T20 World Cup

IND vs PAK: श्रीलंका के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला? किस तरह बना पैसे कमाने का जरिया

Sun, 15 Feb 2026 03:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 03:25 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला होने से स्थानीय लोगों को भी फायदा हो रहा है। कैब ड्राइवर और पब मालिकों को इस मैच के होने से अधिक मुनाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs PAK Colombo Match Revenue Share to Sri Lanka Benefits Explained India vs Pakistan T20 World Cup
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले की मेजबानी कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम कर रहा है। ये मैच वैसे तो दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, लेकिन इसके जरिये श्रीलंका को भी वित्तीय फायदा हो रहा है। भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के पर्टयन और अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

मैच से कैब ड्राइवर को हो रहा मुनाफा
कोलंबो के निवासी रेहान फर्नांडो ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि वह उत्साहित हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच को लेकर नहीं जिसने लाखों प्रशंसकों को स्टेडियम, अपने घर, पब और सोशल मीडिया पर व्यस्त रखा है। फर्नांडो कैब ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा, रविवार को मुझे स्टेडियम छोड़ने और लेने के लिए के बहुत सारे अनुरोध मिलने वाले हैं। इसके लिए गाड़ी को ईंधन से भरा रखना होगा और भीड़भाड़ वाले समय के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नांडो को पता है कि अकेले रविवार का दिन ही उनकी जेब काफी भर सकता है। श्रीलंका के कई लोगों के लिए भारत बनाम पाकिस्तान का मैच पैसा कमाने का एक ज़रिया है। फर्नांडो भी अकेले नहीं हैं। श्रीलंका के कई वर्गों को भारत और पाकिस्तान के मैच से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। इस मैच के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे हैं जिससे श्रीलंका के लोग भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

कोलंबो के पब में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद
कोलंबो की एक सड़क पर कई पब हैं और इनमें भारतीय और पाकिस्तानी आगंतुकों की संख्या स्थानीय लोगों से कहीं अधिक है। शहर के एक मशहूर बार के स्टोर मैनेजर माइकल अमरासिरी ने कहा, हमें अपने ग्राहकों के लिए बैठने की जगह ढूंढने में मुश्किल हो रही है। आमतौर पर सप्ताहांत में अच्छी भीड़ होती है, लेकिन हमने इस तरह की भीड़ की उम्मीद नहीं की थी। पिछले सप्ताह तक हमें यह सुनिश्चित नहीं था कि मैच होगा या नहीं। पाकिस्तान द्वारा इस मैच का बहिष्कार करने के फैसले की घोषणा के बाद हमें कमरों की बुकिंग रद्द करने के कुछ अनुरोध भी मिले थे। लेकिन एक बार जब मैच खेलने का फैसला हो गया तो हमें रद्द की गई बुकिंग को बनाए रखने के लिए कॉल आने लगे। भारत से विशेष रूप से मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से अधिक प्रशंसकों ने दो रात या यहां तक कि एक रात के ठहरने के लिए हमसे संपर्क किया है।

स्थानीय उद्योग भी सप्ताहांत में खूब मुनाफा कमाने के लिए तैयार हैं। खेत्तारमा रोड अब भारतीय और पाकिस्तानी जर्सी, टोपी, झंडे बेचने वाले स्थानीय विक्रेताओं से भरी हुई है। युवा टैटू बनाने के लिए स्याही लेकर घूम रहे हैं। यहां अस्थायी स्टॉल भी लगे हैं जो चिलचिलाती धूप में कतार में खड़े प्रशंसकों को नींबू पानी, फलों का रस और नारियल पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed