फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Champions Trohpy 2025 Schedule India vs Pakistan Match Date 24 February Dubai Stadium

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मैच 23 फरवरी को, फाइनल में पहुंचा भारत तो पाकिस्तान की होगी किरकिरी

Tue, 24 Dec 2024 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 06:28 PM IST
सार

Champions Trophy 2025 Ind vs Pak Match Date  : भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Champions Trohpy 2025 Schedule India vs Pakistan Match Date 24 February Dubai Stadium
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI/PCB

विस्तार

आखिर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आईसीसी ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान कर दिया। 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में लीग स्टेज के मैच में भिड़ेगी। फैंस बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार करते हैं। ऐसे में 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फैंस का जनसैलाब लगने वाला है।
विज्ञापन


पूरा शेड्यूल जानने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

IND vs PAK Champions Trohpy 2025 Schedule India vs Pakistan Match Date 24 February Dubai Stadium
भारत बनाम पाकिस्तान 23 फरवरी को - फोटो : BCCI
आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी होने जा रही है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार इसकी मेजबानी को लेकर काफी विवाद हुआ। पाकिस्तान इसका आधिकारिक मेजबान है। ऐसे में बीसीसीआई अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेजने को तैयार नहीं था। इसको लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच काफी तकरार भी हुआ। आखिरकार बीसीसीआई के आगे पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी और उन्हें हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार होना पड़ा। हालांकि, यह नियम 2027 तक आगामी हर आईसीसी टूर्नामेंट में लागू होगा। यानी पाकिस्तान भी भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा। 

भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।
 

चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेता

साल मेजबान विजेता उपविजेता कितनी टीमों
ने हिस्सा लिया
1998 बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 9
2000 केन्या न्यूजीलैंड भारत 11
2002 श्रीलंका भारत-श्रीलंका
(संयुक्त विजेता)
--- 12
2004 इंग्लैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड 12
2006 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 10
2009 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 8
2013 इंग्लैंड एंड वेल्स भारत इंग्लैंड 8
2017 इंग्लैंड एंड वेल्स पाकिस्तान भारत 8
2025 पाकिस्तान और यूएई ? ? 8
विज्ञापन

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

तीनों नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे
सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। दुबई पहले सेमीफाइल और लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पाकिस्तान की किरकिरी हो जाएगी। ऐसे में मुकाबले की मेजबानी लाहौर से छीन ली जाएगी और मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed