{"_id":"64fefacb4b2915e2b009187b","slug":"ind-vs-pak-big-blow-to-pakistan-haris-rauf-will-not-bowl-on-reserve-day-india-vs-pakistan-asia-cup-2023-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ रिजर्व डे पर गेंदबाजी नहीं करेगा यह स्टार तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ रिजर्व डे पर गेंदबाजी नहीं करेगा यह स्टार तेज गेंदबाज
Mon, 11 Sep 2023 05:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:06 PM IST
सार
स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मैच से बाहर हो गए हैं। वह रिजर्व डे के दिन गेंदबाजी नहीं करेंगे। हारिस की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसकी पुष्टि पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने की।
विज्ञापन
हारिस रऊफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका और अब सोमवार को रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रविवार को खेल रोके जाने के समय भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे। अब टीम इंडिया इससे आगे खेल रही है। इसी बीच, पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मैच से बाहर हो गए हैं। वह रिजर्व डे के दिन गेंदबाजी नहीं करेंगे। हारिस की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसकी पुष्टि पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने की। मोर्कल ने कहा, ''हारिस रऊफ को रविवार रात मांसपेशियों में खिंचाव का अनुभव हुआ। इसके बाद उनका स्कैन हुआ और उसमें कुछ सूजन का पता चला। विश्व कप नजदीक होने के कारण हम कोई खतरा नहीं उठाना चाहते। हमें उनके ओवर पूरे करने के लिए अन्य गेंदबाजों का उपयोग करना होगा।''

भारत के खिलाफ नहीं मिली सफलता
रऊफ की बात करें तो उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में पांच ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 27 रन दिए। रऊफ को एक भी सफलता नहीं मिली। एशिया कप के मौजूदा संस्करण में उन्होंने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने चार मैच में नौ विकेट लिए। वह पाकिस्तान के लिए अब तक 28 वनडे खेल चुके हैं और उनके नाम कुल 53 विकेट हैं।

सुपर-4 में अंक तालिका की क्या है स्थिति?
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।