फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup vijay deverakonda reveals he wanted to bat against Wasim Akram

IND vs PAK: विजय देवरकोंडा ने बताया- किस पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करना चाहते थे?

Mon, 29 Aug 2022 12:33 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 29 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की टीम 10 महीने बाद आमने-सामने हुई है। विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए दुबई गए हैं। इस दौरान वह स्टेडियम में भी दिखाई दिए।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup vijay deverakonda reveals he wanted to bat against Wasim Akram
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दुबई पहुंचे। उन्होंने एशिया कप के इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और क्रिकेट एंकर मयंती लैंगर से बात की। इस दौरान विजय ने क्रिकेट को लेकर अपने प्यार के बारे में बताया।
विज्ञापन


विजय ने वसीम अकरम से बात करते हुए कहा, ''मैं सोचता था कि किसी दिन आप मेरे लिए गेंदबाजी करेंगे और मैं आपकी गेंद पर तेज शॉट मारूंगा। मैं वसीम और वकार यूनुस की गेंदबाजी का कायल था। उनके 20 ओवर विपक्षी टीम पर भारी पड़ते थे।'' इस पर वसीम अकरम ने कहा- आज मेरी गेंद पर खेल सकते हो, लेकिन 20 साल पहले बात कुछ और होती।
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup vijay deverakonda reveals he wanted to bat against Wasim Akram
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
मयंती लैंगर ने जब विजय देवरकोंडा से पूछा कि विराट कोहली आज 100वां टी-20 खेलेंगे। इस बारे में आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर देवरकोंडा ने कहा, ''जब मैं अभी मैदान में आया तो जिस तरह से लोग विराट कोहली को चीयर कर रहे थे, तो मुझे समझ नहीं आया कि मैं कहां एग्जीस्ट करता हूं। मतलब मैं खुद को सुपरस्टार समझता था, लेकिन विराट असली सुपरस्टार हैं। उन्हें 100वां टी-20 खेलते देखने के लिए उत्साहित हूं।''

अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा कि जब टीवी नहीं होता था तो वे किसी से रेडियो लेकर हॉस्टल की छत पर जाया करते थे और सिग्नल मिलाया करते थे ताकि भारत-पाकिस्तान मैच की कमेंट्री सुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed