{"_id":"68d7668707009fca7505ed64","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-final-boost-for-india-abhishek-sharma-fit-hardik-pandya-fitness-assessed-on-saturday-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Final: हार्दिक की फिटनेस ने भारत के लिए खड़ी की परेशानी! कोच मोर्कल ने अभिषेक पर भी दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Final: हार्दिक की फिटनेस ने भारत के लिए खड़ी की परेशानी! कोच मोर्कल ने अभिषेक पर भी दिया बड़ा अपडेट
Sat, 27 Sep 2025 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:52 AM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्कल ने कहा, 'हार्दिक की स्थिति का शनिवार सुबह आकलन किया जाएगा और फिर उन पर फैसला होगा। अभिषेक पूरी तरह ठीक हैं।'
विज्ञापन
हार्दिक और अभिषेक पर मोर्कल का अपडेट
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। श्रीलंका के खिलाफ दुबई में खेले गए सुपर-4 मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को काफी समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था। दोनों खिलाड़ियों को क्रैम्प्स (ऐंठन) की समस्या हुई थी। मोर्कल ने कहा कि अभिषेक की स्थिति ठीक है, लेकिन हार्दिक को लेकर फैसला शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
मोर्कल का हार्दिक-अभिषेक को लेकर बयान
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्कल ने कहा, 'हार्दिक की स्थिति का शनिवार सुबह आकलन किया जाएगा और फिर उन पर फैसला होगा। अभिषेक पूरी तरह ठीक हैं। दोनों सिर्फ क्रैम्प्स से जूझ रहे थे।' हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और उसके बाद मैदान छोड़ दिया। वहीं, अभिषेक ने 9.2 ओवर तक फील्डिंग की और फिर उन्हें भी मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बर्फ से की सिकाई
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान से बाहर जाने के बाद हार्दिक और अभिषेक ने बर्फ से सिकाई की और ऐंठन से राहत पाने के लिए पिकल जूस पिया। रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जितेश शर्मा अलग-अलग मौकों पर सब्सटिट्यूट फील्डर्स के रूप में मैदान पर आए। एक समय तो तिलक वर्मा भी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए, लेकिन हाइड्रेशन ब्रेक के बाद वे जल्द ही वापस लौट आए।

अभिषेक का बल्ले से शानदार प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 31 गेंदों पर 61 रन बनाए और भारत के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। हालांकि, सुपर ओवर के दौरान वह बल्लेबाजी करने नहीं आए। उनकी जगह शुभमन गिल कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उतरे और भारत को जीत दिलाई।

शनिवार को नहीं होगा कोई ट्रेनिंग सेशन
भारत ने शुक्रवार रात श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसके बाद अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलना है। ऐसे में टीम को बहुत कम समय में रिकवरी करनी है। मोर्कल ने बताया कि शनिवार को कोई प्रैक्टिस सेशन नहीं होगा।

खिलाड़ियों की रिकवरी पर फोकस
मोर्कल ने कहा, 'लड़कों के लिए सबसे अहम चीज है आराम करना। मैच खत्म होते ही सभी आइस बाथ में चले गए और रिकवरी शुरू हो गई। सबसे अच्छा तरीका है अच्छी नींद लेना और पैरों पर कम से कम लोड डालना।' उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को खिलाड़ियों के लिए पूल सेशन रखा जाएगा ताकि शरीर को रिलैक्स किया जा सके। इसके बाद मसाज और मानसिक रूप से फाइनल के लिए तैयार करने पर ध्यान होगा। जहां भारतीय टीम आराम करेगी, वहीं पाकिस्तान ने शनिवार शाम छह से रात नौ बजे तक आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस सेशन शेड्यूल किया है।

फाइनल से पहले रणनीति
मोर्कल ने कहा कि टीम के लिए सबसे जरूरी चीज है स्मार्ट खेलना और शरीर को ताजा रखना। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच के लिए फिट रहेंगे। मोर्कल ने चुनौतियों का सामना कर रहे अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को लेकर भी बात की। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ अहम चरण में गेंदबाजी की और क्या बेहतरीन ओवल डाले। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर श्रीलंका के खिलाफ आठ ओवर में 100 रन देकर दो विकेट लिए। हालांकि, श्रीलंकाई पारी के 20वें ओवर में हर्षित ने जीत के लिए दरकार 12 रन नहीं बनने दिए। उन्होंने 11 रन दिए, जिससे मैच सुपर ओवर में पहुंचा। फिर सुपर ओवर में अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए जीत का रास्ता खोला।

'हर्षित और अर्शदीप एक्स फैक्टर हैं'
मोर्कल ने कहा, 'हम बहाने बनाने वाली चीजों से दूर रहना चाहते हैं। जिस तरह की मेहनत ये खिलाड़ी नेट्स में करते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि वे मैदान पर भी वही प्रदर्शन करें। हां, कभी-कभी मैच प्रैक्टिस की कमी असर डालती है। आप नेट्स में जितने चाहें उतने ओवर डाल सकते हैं, लेकिन असली अनुभव तो मैच में ही मिलता है। हम जितनी क्वालिटी ट्रेनिंग कराते हैं, उसके हिसाब से हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी डिलीवर करेंगे। अभी चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही हैं, लेकिन टीम जीत रही है। ये सभी खिलाड़ी एक्स-फैक्टर हैं और असली मैच विनर हैं।'