फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Pak Asia Cup Controversy PCB Chief Mohsin Naqvi social media post After Haris Rauf Incident

Asia Cup: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत जारी, हारिस की पत्नी के बाद मोहसिन का विवादित पोस्ट, रोनाल्डो तक को घसीटा

Thu, 25 Sep 2025 11:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:16 AM IST
सार

पाकिस्तान खिलाड़ी अपने खेल से भारत को जवाब देने का दम नहीं दिखा पा रहे हैं, तभी वे ओछी हरकत पर उतर आए हैं। अभी तक सिर्फ खिलाड़ी ही भड़काऊ कृत्य कर रहे थे, लेकिन अब तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी भी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ind vs Pak Asia Cup Controversy PCB Chief Mohsin Naqvi social media post After Haris Rauf Incident
एशिया कप 2025 - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकतें जारी है और वह लगातार भड़काऊ व्यवहार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दो बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन उसकी अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान खिलाड़ी अपने खेल से भारत को जवाब देने का दम नहीं दिखा पा रहे हैं, तभी वे ओछी हरकत पर उतर आए हैं। अभी तक सिर्फ खिलाड़ी ही भड़काऊ कृत्य कर रहे थे, लेकिन अब तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी भी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं जो एशिया कप का संचालन करती है। 
विज्ञापन

रऊफ ने किए थे विवादित इशारे
भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ ने विवादित इशारे किए थे। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआती दिलाई थी, इससे उत्साहित भारतीय फैंस लगातार कोहलो-कोहली का नारा लगा रहा थे। मालूम हो कि कोहली ने विश्व कप 2022 के दौरान एमसीजी पर रऊफ की गेंद पर विजयी छक्का लगाया था। बाउंड्री पर उस वक्त रऊफ खड़े थे और फैंस के नारे सुनकर बौखला गए जिसके बाद उन्होंने आपत्तिजनक इशारे किए। रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक का भी पोस्ट वायरल हो हुआ था, जिसमें उन्होंने रऊफ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की। हालांकि, विवाद होने पर उन्होंने पोस्ट डिलीट कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहसिन नकवी पर होगी कार्रवाई?
पीसीबी और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इससे भी एक कदम आगे निकले और उन्होंने आग में घी डालने का काम किया। नकवी ने अपने एक्स अकाउंट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का स्लो मोशन वीडियो डाला है जिसमें पुर्तगाल का यह महान फुटबॉलर विमान के क्रैश होने का इशारा कर रहा है। नकवी पीसीबी के अध्यक्ष होने के साथ अपने देश के गृहमंत्री भी हैं और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं। रोनाल्डो उस वीडियो में शायद बता रहे थे कि उनकी सीधी ड्रैग फ्लिक गोल में कैसे गई। इस वीडियो के बाद देखना होगा कि एशिया कप फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम क्या एसीसी अध्यक्ष के साथ मंच साझा करेगी? बीसीसीआई और आईसीसी दोनों की नजर में यह मामला है और देखना है कि नकवी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने आईसीसी से की है शिकायत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत की है। बीसीसीआई ने अपनी शिकायत में इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एशिया कप के सुपर चार चरण मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की शुरुआत से पहले ही मामला गर्म चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिला था। भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था जो बड़ा विवाद बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed