फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2023 Weather: India vs Pakistan Weather Forecast, Pallekele Stadium Pitch Report News

IND vs PAK Weather: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में भारी बारिश, मैच रद्द, रात 10.27 बजे तक का था कट ऑफ टाइम

Sat, 02 Sep 2023 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Sep 2023 10:20 PM IST
सार

Sri Lanka Kandy Weather Forecast, IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत ने पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुल तीन वनडे मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुल पांच वनडे मैच खेले हैं। इसमें से उन्होंने दो मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार मिली है।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2023 Weather: India vs Pakistan Weather Forecast, Pallekele Stadium Pitch Report News
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। पल्लेकल में जारी इस मैच में बारिश ने खलल डाला। इस मैच के दौरान रात के समय भारी बारिश की आशंका जताई जा रही थी और कुदरत ने अपना खेल दिखाया और मैच बेनतीजा रहा। शनिवार को कैंडी में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया और भारत के 10 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने चार, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार कैंडी में अब भी बारिश जारी है। दूसरी पारी का खेल भी नहीं हो पाया और ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक, अगर पाकिस्तान को 45 ओवर खेलने को मिलता तो उन्हें 254 रन का लक्ष्य मिलता। वहीं, अगर अंपायर्स 10 ओवर्स की कटौती करते तो पाकिस्तान को 40 ओवर में 239 रन का लक्ष्य मिलता। 30 ओवर का मैच होता तो पाकिस्तान को 203 रन का लक्ष्य मिलता, जबकि 20 ओवर का मैच होता तो पाकिस्तान को 155 रन का लक्ष्य मिलता। हालांकि, 20 ओवर के खेल के लिए कट ऑफ टाइम 10.27 था। रात करीब पौने नौ बजे अंपायर्स ने ग्राउंड ऑफिशियल्स से बात कर मैच रद्द करने का फैसला किया। दरअसल, ग्राउंड स्टाफ का कहना था कि 45 मिनट के अंदर ग्राउंड को फिर से क्लीयर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में 20 ओवर का खेल भी संभव नहीं था।
विज्ञापन


Pallekele International Cricket Stadium Photos | ESPNcricinfo
विज्ञापन
विज्ञापन

Pallekele International Cricket Stadium weather November 30: SL vs AFG 3rd  ODI weather forecast in Pallekele International Cricket Stadium - The  SportsRush

नियम क्या कहते हैं?
अगर मैच में बारिश होती है तो रिजल्ट के लिए दोनों टीमों का कम से कम 20 ओवर खेलना जरूरी है। पहली पारी में पूरे 50 ओवर हुए तो अब इस मैच के नतीजे के लिए पाकिस्तान का कम से कम 20 ओवर खेलना जरूरी था। अगर बारिश दूसरी पारी के 20 ओवर के बाद होती है तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल होता और मैच का नतीजा आता। अगर बारिश से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमें एक-एक अंक शेयर करेंगी।

पाकिस्तान पहले ही नेपाल के खिलाफ मैच जीत चुका है और अब उसके पास कुल तीन अंक हैं। एक अंक लेकर टीम सुपर-फोर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, भारत को सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए नेपाल के खिलाफ चार सितंबर को होने वाले मैच में किसी भी कीमत पर जीत या ड्रॉ जरूरी होगी। भारत के एक अंक हैं।

IND vs PAK Weather Report Live Today And Pitch Report Of Pallekele Stadium-  Asia Cup 2023, Match 3

दोनों टीमों का 20 ओवर खेलना जरूरी

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी किया और 267 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में अगर पाकिस्तानी टीम 15 ओवर तक 100 रन भी बना लेती और बारिश खलल डालता और फिर बारिश नहीं रुकती, तो मैच को रद्द किया जाता और ऐसा ही हुआ। किसी वनडे मैच में डकवर्थ लुइस नियम लगाने के लिए 20 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 20 ओवर भी बल्लेबाजी कर लेती और इसके बाद बारिश आती और नहीं रुकती, तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल होता और विजेता चुना जाता। 

अगर पाकिस्तानी टीम के दूसरी पारी में बैटिंग करते समय 15 ओवर के बाद बारिश होती और मैच को रद्द करने के लिए तय किए गए समय से पहले रुक जाती तो 15 ओवर के बाद खेल तो शुरू होता, लेकिन अंपायर पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया टारगेट देते। डकवर्थ लुईस नियम में बारिश के बाद बचे हुए वक्त में लक्ष्य का पीछा कर रही टीम को अंपायर द्वारा एक नया टारगेट दिया जाता है। टारगेट बचे हुए विकेट और बचे हुए ओवर को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है। 

Rohit vs Shaheen, Bumrah vs Babar: 5 battles that'll decide IND vs PAK  winner | Cricket - Hindustan Times

पल्लेकल की पिच रिपोर्ट
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच में बल्लेबाजी के लिए यह विकेट अच्छा दिखा था। पहली पारी में गेंद पिच पर थोड़ा रुक-रुक आ रही थी। दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई। हालांकि, बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ कई गलत शॉट खेले थे और विकेट इनाम के तौर पर दिए थे। पहली पारी में भी यदि बल्लेबाज खुद को अच्छी तकनीक के साथ मैदान पर टिकने की कोशिश करता है तो विकेट से उसे मदद मिल सकती है। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने ऐसा करके भी दिखाया। ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से शुरुआत में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को विकेट से मदद भी मिली। एक बार गेंद पुरानी होने पर ईशान-हार्दिक ने इसका फायदा उठाया।

Asia Cup 2023 में आज श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर, जानें  पल्लेकले स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट | asia cup 2023 ban vs sl pallekele  cricket stadium pitch ...

पल्लेकल स्टेडियम के वनडे स्टैट्स और रिकॉर्ड्स
  • कुल मैच: 34
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 15
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जीती: 18
  • बेनतीजा: 01
  • एवरेज फर्स्ट इनिंग्स स्कोर: 250
  • एवरेज सेकंड इनिंग्स स्कोर: 202
  • हाईएस्ट टोटल: 363/7 (दक्षिण अफ्रीका)
  • लोएस्ट टोटल: 70 (जिम्बाब्वे)
  • हाईएस्ट रन चेज: 214/6 (49.4 ओवर) (2022 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ)
  • लोएस्ट टोटल डिफेंड किया गया: 220/9 (2022 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
  • हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर: इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 138 गेंदों में 162 रन की पारी vs श्रीलंका (2022)
  • बेस्ट बॉलिंग फिगर: मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), 31 रन देकर छह विकेट vs श्रीलंका (2011)
  • मैदान पर सबसे ज्यादा रन: तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)- 15 पारियों में 939 रन
  • मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट: लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)- 16 मैचों में 24 विकेट
  • मैदान में कुल छक्के लगे: 207
  • मैदान में कुल चौके लगे: 1389
  • मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज: दासुन शनाका (16 छक्के)
  • मैदान पर सबसे ज्यादा चौका लगाने वाला बल्लेबाज: तिलकरत्ने दिलशान (107 चौके)

भारत का पल्लेकल स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड
भारत ने पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुल चार वनडे मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है औक एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत का इस वेन्यू पर हाईएस्ट टोटल 294 रन का है। वहीं, टीम इंडिया का इस मैदान पर लोएस्ट टोटल 218 रन का है।

पाकिस्तान का पल्लेकल स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुल छह वनडे मैच खेले हैं। इसमें से उन्होंने दो मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार मिली है, एक मैच बेनतीजा रहा है। पाकिस्तान का इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल 287 रन का है। वहीं, उनका लोएस्ट टोटल 192 रन का है।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टु हेड
  • कुल वनडे: 133
  • भारत जीता: 55
  • पाकिस्तान जीता: 73
  • बेनतीजा: 05

पल्लेकल स्टेडियम की जानकारी
  • बैठने की क्षमता: 35000
  • इस मैदान पर कुल मैच: अब तक इस मैदान पर कुल नौ टेस्ट, 35 वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed