फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Amitabh-Rajinikanth and Sachin will watch India-Pakistan match; Arijit will perform in Stadium

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचेंगे अमिताभ-रजनीकांत और सचिन तेंदुलकर; अरिजीत बिखेरेंगे आवाज का जादू

Wed, 11 Oct 2023 12:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खास आयोजन हो रहा है। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के दिग्गज यह मैच देखने पहुंचेंगे। वहीं, गायक अरिजीत सिंह भी अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
 

विज्ञापन
IND vs PAK: Amitabh-Rajinikanth and Sachin will watch India-Pakistan match; Arijit will perform in Stadium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें कम से कम एक मैच भी खेल चुकी हैं, लेकिन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि इसकी कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई। अब खबरें आ रही हैं कि बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ओपनिंग सेरेमनी की कमी पूरी करने जा रहा है। यह कोई आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन इस मैच के दौरान क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई सितारे अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में रहकर ही यह मुकाबला देखेंगे। लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह मैच के दौरान अपनी परफॉर्मेंस भी देंगे। मैच के दौरान आतिशबाजी भी होगी या लेजर शो भी हो सकता है। हालांकि, इस बारे में बीसीसीआई या आईसीसी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


विश्व कप की शुरुआत से पहले खबरें आई थीं कि इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया, आशा भोसले, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई। बाद में खबरें आई कि ओपनिंग सेरेमनी भले न हुई हो, लेकिन इस टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी। वनडे विश्व कप में टीम इंडिया अब तक पाकिस्तान से कोई मैच नहीं हारी है, जबकि सात बार पड़ोसी देश को मात दी है। इस बार भारत का लक्ष्य आठवीं जीत हासिल करना होगा। भारत ने अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया जीत की दावेदार मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed