फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK 12 injured in several areas of Karachi in celebrating pakistan victory against India

IND vs PAK: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत से पाकिस्तानी हुए बेकाबू, हवाई फायरिंग में 12 को लगी गोली

Mon, 25 Oct 2021 07:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 25 Oct 2021 07:15 PM IST
सार

भारत को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में हराने के बाद पाकिस्तानी टीम ने मैदान में शांत तरीके से जश्न मनाया। टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान को जीत से अति उत्साहित नहीं होने की सलाह दी। हालांकि क्रिकेट के मैदान से दूर पाकिस्तान में इस जीत को उग्र तरीके से मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
IND vs PAK 12 injured in several areas of Karachi in celebrating pakistan victory against India
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में हराने के बाद पाकिस्तानी टीम ने मैदान में शांत तरीके से जश्न मनाया। टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान को जीत से अति उत्साहित नहीं होने की सलाह दी। हालांकि क्रिकेट के मैदान से दूर पाकिस्तान में इस जीत को उग्र तरीके से मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के इमरान सरकार के मंत्री इस जीत को इस्लाम की जीत बताकर भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं, तो वहीं वहां के नागरिक सड़कों पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं। इसी का असर है कि कराची में अलग-अलग जगह हुई हवाई फायरिंग में 12 लोगों को गोली लगने की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक, कराची के ओरांगी टाउन के सेक्टर 4 में अज्ञात दिशा से आई गोली की वजह से दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि, गुलशन-ए-इकबाल इलाके में जीत की खुशी में हो रही हवाई फायरिंग को रोकने पहुंचे अब्दुल गनी नाम के एक सब-इंस्पेक्टर गोली लगने से चोटिल हो गए। इसके अलावा कराची के कई अन्य इलाकों से भी ऐसी ही खबरें सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी मंत्री ने जहर उगला

पाकिस्तान की जीत के बाद वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम को बधाई दी तो वहीं देश के आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने विवादित टिप्पणी करते हुए जहर उगला। रशीद ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी-20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मना रहे हैं। क्रिकेट की बाजी को जंग की बाजी की तरह पेश करते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनियाभर के मुसलमानों को फतह मुबारक कहा। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रशीद ने कहा, 'मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद... इस्लाम जिंदाबाद!;

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed