फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट चैंपियनशिप: आईसीसी ने लगाई मुहर, लॉर्ड्स के बदले साउथम्पटन में खेला जाएगा फाइनल

Wed, 10 Mar 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ WTC final: ICC confirms Southampton as venue for World Test Championship final
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के बदले साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी थी। 


 

IND vs NZ WTC final: ICC confirms Southampton as venue for World Test Championship final
सौरव गांगुली - फोटो : social media

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि भारत 18 से 22 जून तक साउथम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का मुकाबला खेलेगा। दरअसल, इससे पहले तक खबर थी कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। 

IND vs NZ WTC final: ICC confirms Southampton as venue for World Test Championship final
राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला 18 जून जाएगा।' आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ WTC final: ICC confirms Southampton as venue for World Test Championship final
भारतीय टीम - फोटो : social media

बता दें कि भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा और आखिरी टेस्ट तीन दिन में ही जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर भी छूटता तो भारतीय टीम क्वालीफाई कर जाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed