{"_id":"619fa5d0734b796bf862bc44","slug":"ind-vs-nz-wasim-jafar-post-funny-meme-from-kanpur-test-of-a-spectator-in-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: वसीम जाफर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, कानपुर टेस्ट के पहले दिन वायरल हुआ दर्शक का वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: वसीम जाफर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, कानपुर टेस्ट के पहले दिन वायरल हुआ दर्शक का वीडियो
Thu, 25 Nov 2021 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:33 PM IST
सार
वसीम जाफर ने कानपुर टेस्ट के पहले दिन मैदान से एक दर्शक का मजेदार पोस्ट शेयर किया। इस दर्शक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वसीम जाफर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर में गुरुवार को शुरु हुआ। इस टेस्ट के दौरान एक दर्शक का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इस दर्शक का पोस्ट शेयर किया है। जाफर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें एक व्यक्ति पान मसाला खाकर फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद नीचे फिल्म हेरा फेरी का एक डायलॉग है। पोस्ट में लिखा है कि जो व्यक्ति सामने से बात कर रहा होगा वह कह रहा होगा कि मुंह से सुपारी निकालकर बात कर।
मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद भारत के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बनाए हैं। इस बीच वसीम जाफर ने एक दर्शक को ट्रोल करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर किया है। जाफर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने जहीर खान के साथ मजाकिया पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि उनके गेंदबाजी के आंकड़े जहीर खान से बेहतर थे।
विज्ञापन
डेब्यू मैच में श्रेयस का कमाल
इस मैच में भारत के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। इस मैच में शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। अग्रवाल कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गिल भी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए और रहाणे-पुजारा का खराब फॉर्म अभी भी जारी है। पुजारा 26 और रहाणे 35 रन बनाकर साउदी और जेमिसन का शिकार बने। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर और जडेजा ने भारत की पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ये दोनों अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं। अय्यर 75 और जडेजा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
😅 #INDvNZ pic.twitter.com/JpRSwzk8RQ
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 25, 2021
विज्ञापन
मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद भारत के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बनाए हैं। इस बीच वसीम जाफर ने एक दर्शक को ट्रोल करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर किया है। जाफर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने जहीर खान के साथ मजाकिया पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि उनके गेंदबाजी के आंकड़े जहीर खान से बेहतर थे।
विज्ञापन
There can't be a better ambassador of the City than this.#KanpurTest pic.twitter.com/4PtqFpo0qx— Devansh_sanatani (@DevanshSanatani) November 25, 2021