{"_id":"5e5e25638ebc3eeadf4453fd","slug":"ind-vs-nz-virat-kohli-indicated-measure-changes-in-pace-unit-in-near-future-after-nz-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार पर हाहाकार...बूढ़े हो रहे पेसर्स, न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलावों की तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार पर हाहाकार...बूढ़े हो रहे पेसर्स, न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलावों की तैयारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 03 Mar 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टेस्ट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को चौतरफा आलोचनाएं झेलनी पड़ी रही है। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ियों तक ने 'विराट सेना' पर सवालिया निशान लगाए हैं। खुद कप्तान कोहली भी मैच के बाद परेशान नजर आए। 31 वर्षीय कोहली ने खुद माना कि भारतीय पेसर्स की बढ़ती उम्र के कारण टीम के थिंक टैंक ने निकट भविष्य में तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी तैयार करने की जरूरत महसूस की है।
2 of 6
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह के कई और वर्षों तक टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने की उम्मीद है, लेकिन इस साल 32 वर्ष के होने वाले इशांत और 29 साल के मोहम्मद शमी पहले ही अपने खेल के शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उमेश यादव भी इस साल 33 साल के हो जाएंगे।
3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
अगले कुछ वर्षों की योजना को छिपाए बिना कोहली ने कहा, ‘ये खिलाड़ी अब युवा नहीं होने वाले, इसलिए हमें बेहद सतर्क और जागरूक रहना होगा और स्वीकार करना होगा कि यह स्थिति है जिसका हमें सामना करना पड़ सकता है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो उनकी जगह ले सकें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : ट्विटर
इशांत का रिहैबिलिटेशन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण उनके टखने की चोट दोबारा उभर गई और पिछले दो साल में शमी पर पड़ा बोझ संकेत है कि शायद अगले दो साल में टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। नई प्रतिभाओं पर ध्यान देने का संकेत देते हुए कोहली ने कहा, ‘बड़ी तस्वीर देखें तो हमें यह पहचान करने की जरूरत है कि अगले तीन-चार खिलाड़ी कौन होंगे जो स्तर को बरकरार रख सकें क्योंकि आप नहीं चाहते कि अगर अचानक कोई बाहर हो जाए तो उसकी कमी महसूस हो।’
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा, ‘क्रिकेट में ऐसा ही होता है। समय-समय पर छोटे स्तर पर बदलाव के दौर का सामना करना पड़ता है और आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि आप किसी खिलाड़ी का इस्तेमाल करें और जब वह जाए तो आपके पास कोई विकल्प ही न हो। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें पता है कि इस तरह की चीजें संभव हैं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।