फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली के कार्यकाल का पहला खराब परिणाम, टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा BCCI

Tue, 03 Mar 2020 03:23 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Mar 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly led BCCI will analyse Virat kohli, Ravi shastri and team india's performance
विराट-शास्त्री/गांगुली - फोटो : अमर उजाला

सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले ही टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की वकालत करते आए हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया कठिन सवालों से भले बचते आई हो, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा है।

Sourav Ganguly led BCCI will analyse Virat kohli, Ravi shastri and team india's performance
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड दौरे की कड़ाई से समीक्षा की जाएगी
न्यूजीलैंड दौरे के दौरान पहले वन डे और अब टेस्ट में सूपड़ा साफ होने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी के समक्ष बोर्ड कठिन सवाल रखेगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड दौरे की कड़ाई से समीक्षा से की जाएगी। टीम को चुनने वाले चयनकर्ताओं और मुख्य कोच रवि शास्त्री से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Sourav Ganguly led BCCI will analyse Virat kohli, Ravi shastri and team india's performance
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

गांगुली के कार्यकाल में पहला खराब परिणाम
इंग्लैंड में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया से कड़े सवाल किए जाने की बातें सामने आई थीं, लेकिन टीम की वतन वापसी के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ। उस दौरान खुद सौरव गांगुली ने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की वकालत की थी। अब खुद गांगुली बोर्ड के अध्यक्ष हैं। फिर उनके कार्यकाल में यह टीम इंडिया का पहला खराब परिणाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly led BCCI will analyse Virat kohli, Ravi shastri and team india's performance
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

कोच शास्त्री और पुराने चयनकर्ताओं से मांगी जाएगी रिपोर्ट
बोर्ड के एक पदाधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि टीम के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। टीम मैनेजमेंट को सवालों का जवाब देना होगा। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कोच रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उनकी रिपोर्ट को आधार बनाकर ही बोर्ड प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। हालांकि यह भी सच्चाई है कि एमएसके प्रसाद समेत तीन चयनकर्ताओं का कार्यकाल समाप्त हो गया है। टीम का चयन इन चयनकर्ताओं ने किया है इस लिए रिपोर्ट भी इन्हीं से मांगी जाएगी।

विज्ञापन
Sourav Ganguly led BCCI will analyse Virat kohli, Ravi shastri and team india's performance
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत की चोट भी होगी पूछताछ के दायरे में
रणजी ट्राफी के दौरान टखना मुडने के चलते चोटिल होने वाले इशांत शर्मा के एनसीए में पुर्नवास के दौरान न्यूजीलैंड में फिर से चोटिल होन के मुद्दे पर भी बोर्ड टीम मैनेजमेंट और एनसीए से बात करेगा। हालांकि बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि तेज गेंदबाजों के साथ चोट की समस्या लगी रहती है, लेकिन फिर भी इस मामले की तह तक में जाया जाएगा। बोर्ड को मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की नई ओपनिंग जोड़ी से ज्यादा मलाल नहीं है, लेकिन मध्य क्रम का बिखरना उसकी चिंता का सबब है। समीक्षा के दौरान यह सब कठिन सवाल विराट एंड कंपनी के सामने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed