Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Test Highlights India vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key moments

पहला टेस्ट: भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हुए निकोल्स-फिलिप्स, आखिरी दो सत्र में कैसे बनाया दबाव? बुमराह चमके

Thu, 19 Nov 2026 11:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की, लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Highlights India vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key moments
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और पहले ही सत्र में न्यूजीलैंड को चार झटके दिए और दूसरे सत्र में उनकी आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हुए और कीवी टीम को मुश्किल से उबारा। 
विज्ञापन


पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय निकोल्स 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 182 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए बुमराह को अब तक तीन विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड को बुमराह ने दिए झटके
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने मैच की तीसरी गेंद पर ही टॉम लाथम (0) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (4) को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र (15) को पंत के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। बुमराह ने डेरिल मिचेल (1) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने टॉम ब्लंडेल (5) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर पांच विकेट कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की थी जिससे लग रहा था कि आज ही न्यूजीलैंड की पहली पारी सिमट जाएगी। लेकिन दूसरे और तीसरे सत्र में फिलिप्स और निकोल्स पूरी तरह भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। 
विज्ञापन

IND vs NZ Test Highlights India vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key moments
हेनरी निकोल्स - फोटो : Black caps
निकोल्स-फिलिप्स की दमदार साझेदारी
एक समय न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निकोल्स और फिलिप्स ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को दिन के बाकी खेल में कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 322 गेंदों में 173 रन जोड़ लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दिन के आखिरी सत्र में कोई मौका नहीं दिया। 73.3 ओवर में निकोल्स को जीवनदान भी मिला, जब देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच तालमेल की कमी के कारण उनका आसान कैच छूट गया। तब निकोल्स 102 रन बनाकर क्रीज पर थे।

बुमराह ने कई बार निकोल्स के बल्ले को छकाया लेकिन उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला। लंच के बाद के सत्र में फिलिप्स ने जवाबी हमला शुरू किया जिससे न्यूजीलैंड की पारी को गति मिली और निकोल्स को भी खुलकर खेलने का भरोसा मिला। निकोल्स ने अपनी पारी में आकर्षक कवर ड्राइव और मिडविकेट के ऊपर से फ्लिक शॉट लगाए। उन्होंने 188 गेंद में अपना शतक पूरा किया। दूसरी ओर फिलिप्स अधिक आक्रामक अंदाज में खेले और जैसे-जैसे ओवर आगे बढ़े उन्होंने अधिक सहजता से चौके लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

सिराज को नहीं खिलाने का फैसला पड़ रहा भारी?
कंबोज के मामले में उनकी कम गति एक बार फिर बड़ी कमजोरी साबित हुई। उन्होंने कई ऐसी गेंदें डालीं जिन पर बल्लेबाजों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। गिल ने निकोल्स को शॉर्ट गेंदों से परेशान करने के लिए लेग साइड पर छह क्षेत्ररक्षक लगाए लेकिन यह रणनीति काम नहीं आई। कंबोज की औसत गति लगभग 128 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी साधारण है। भारत ने दूसरी बार कंबोज पर भरोसा जताया है और इस बार उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह टीम में शामिल किया गया। फिलहाल यह फैसला भारत के पक्ष में नहीं गया है।

बुमराह को दूसरे छोर से नहीं मिला साथ 
निकोल्स ने आज बेहद धैर्य और दृढ़ता का परिचय दिया। उन्होंने एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी की जिनमें कुछ आकर्षक कवर ड्राइव भी शामिल रहे। फिलिप्स ने भी दबाव में आए बिना अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी की। कूकाबूरा गेंद के पुरानी होने के साथ ही भारतीय गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजों को परेशान करना मुश्किल होता गया। ऐसे में केवल बुमराह ही लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देते नजर आए। बुमराह को दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा अपनी भूमिका के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने कभी जरूरत से ज्यादा आगे और कभी काफी पीछे गेंदबाजी की। बेसिन रिजर्व की तेज गेंदबाजों के अनुकूल पहले दिन की पिच पर यह भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। अंशुल कंबोज भी पुरानी गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जरूरी गति और कौशल नहीं दिखा सके। आकाश दीप ने हालांकि अनुशासित गेंदबाजी की, लेकिन प्रसिद्ध की गेंदबाजी के कारण भारत ने अपनी कुछ पकड़ गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed