फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2021 Former captain Sunil Gavaskar said Rohit demotion indicates team management didn not trust him to face Trent Boult

IND vs NZ: रोहित को तीसरे नंबर पर देख भड़के गावस्कर, बोले- टीम मैनेजमेंट को नहीं था हिटमैन पर भरोसा

Mon, 01 Nov 2021 12:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 01 Nov 2021 12:51 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत को पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम प्रबंधन के इस निर्णय पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World Cup 2021 Former captain Sunil Gavaskar said Rohit demotion indicates team management didn not trust him to face Trent Boult
शॉट लगाते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में कीवियों ने टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इस हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए। जिस पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए हैं। लिटिल मास्टर का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा पर भरोसा ही नहीं था कि वह ट्रेंट बोल्ट का सामना कर पाएंगे।    

विज्ञापन


रोहित सीमित ओवरों के बड़े खिलाड़ी

सीमित ओवरों की क्रिकेट में रोहित शर्मा का शुमार महान खिलाड़ियों में किया जाता है। वह 20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे प्रारूप में भारत का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। रविवार रात को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान किशन को वरीयता दी और उन्हें पारी का आगाज करने के लिए भेजा गया। वहीं, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में असहज होते हैं हिटमैन

पारी की शुरुआत में रोहित शर्मा अंदर आने वाली गेंद पर थोड़ा कमजोर नजर आते हैं। यह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी देखा गया था। वहीं, एक बार फिर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ जल्दी आउट हो गए जिसके चलते भारतीय टीम 110 रन ही बना पाई। वहीं,111 रनों का लक्ष्य कीवी टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट खोकर पूरा कर लिया।


गावस्कर ने सुनाई खरी-खरी

मीडिया से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ईशान किशन हिट-या-मिस खिलाड़ी हैं और उनके जैसा बल्लेबाज नंबर चार या नंबर पांच पर चलता है तो बेहतर है, वह तब खेल की स्थिति के अनुसार खेल सकता थे, अब क्या हुआ है कि रोहित शर्मा से कहा गया है कि ट्रेंट बोल्ट की बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी का सामना करने के लिए हमें आप पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, अगर आप किसी ऐसे खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं जो इतने सालों से एक पोजीशन पर खेल रहा है तो वह खुद सोचेगा कि शायद उसमें काबिलियत नहीं है। गावस्कर के मुताबिक, अगर ईशान किशन 70 रन बनाते तो हम तालियां बजाते, लेकिन जब आपकी चाल काम नहीं करती है तो आपकी आलोचना होने वाली है।

बैटिंग क्रम में बदलाव के पक्ष में नहीं गावस्कर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ईशान किशन को रिजर्व ओपनर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया और उन्होंने केएल राहुल के साथ पारी का आगाज किया। बैटिंग क्रम में बदलाव के चलते विराट चौथे नंबर पर खेलने आए। सुनील गावस्कर ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह हार का डर है, लेकिन मुझे पता है कि आज उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में जो भी बदलाव किए वह काम नहीं आए। उन्होंने आगे कहा, रोहित शर्मा इतने बड़े बल्लेबाज हैं और उन्हें नंबर 3 पर भेजा गया, खुद कप्तान कोहली जिन्होंने नंबर 3 पर इतने रन बनाए हैं वह नंबर पर चार पर बल्लेबाजी करने आए, ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed