फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Rohit Sharma little fan entered the field hugged Indian captain Hitman raipur

IND vs NZ: मैदान में घुसा रोहित शर्मा का नन्हा फैन, भारतीय कप्तान को लगाया गले, हिटमैन ने दिखाई दरियादिली

Sat, 21 Jan 2023 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में आठ विकेट से हराया। उसने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले के दौरान एक शानदार पल देखने को मिला।

विज्ञापन
IND vs NZ Rohit Sharma little fan entered the field hugged Indian captain Hitman raipur
रोहित शर्मा और नन्हा फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत ने मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। उसने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले के दौरान एक शानदार पल देखने को मिला।
विज्ञापन


रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक नन्हा फैन मैदान में घुस गया। वह सीधे रोहित शर्मा के गले लग गया। दरअसल, 10वें ओवर ने रोहित शर्मा ने एक शानदार छक्का लगाया। गेंद दर्शक दीर्घा में जाकर गिरी। छक्का लगने के तुरंत बाद ही नन्हा फैन मैदान में घुस गया। वह तेजी से भागकर भारतीय कप्तान के पास गया और गले लग गया। तभी सुरक्षाकर्मी उसे खींचने लगे तो हिटमैन ने उसे रोका।
विज्ञापन


रोहित ने सुरक्षाकर्मी से नरमी बरतने के लिए कहा
रोहित शर्मा ने दरियादिली दिखाते हुए सुरक्षाकर्मी से नन्हें फैन के प्रति नरमी बरतने को कहा। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोहित ने 51 गेंद की पारी में 50 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शमी ने लिए तीन विकेट
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed