फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ को आराम, न्यूजीलैंड दौरे पर यह दिग्गज होंगे टीम इंडिया के कोच

Fri, 11 Nov 2022 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होने जा रही है। इस सीरीज में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

विज्ञापन
IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
हार्दिक और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अभियाम समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब 13 नवंबर को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मेलबर्न में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है।
विज्ञापन

18 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : ICC
न्यूजीलैंड सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होने जा रही है। इस सीरीज में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अब इस सीरीज के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी आराम दे दिया गया है। उनकी जगह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया एक्टिंग हेड कोच का दायित्व निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कोच द्रविड़ और उनकी पूरी टीम को आराम

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई के मुताबिक, द्रविड़ के साथ-साथ उनकी पूरी कोचिंग स्टाफ को टी20 वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया है। इसमें बॉलिंग कोच पारिस म्हाम्ब्रे और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ भी शामिल हैं। भारतीय टीम 18 नवंबर को वेलिंग्टन में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और अश्विन जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। साथ ही अब मुख्य कोचिंग स्टाफ भी इस दौरे से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मण निभाएंगे कोच का रोल

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया- नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम लक्ष्मण के नेतृत्व में न्यूजीलैंड में टीम के साथ जुड़ेगी। इनमें एक्टिंग बैटिंग कोच के तौर पर ऋषिकेश कानित्कर और एक्टिंग बॉलिंग कोच के रूप में साईराज बहुतुले शामिल हैं। यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच का दायित्व निभाएंगे। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के दौरे पर भी वह टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी वह टीम इंडिया के साथ थे।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, शिखर धवन वनडे सीरीज में कप्तान होंगे। रोहित शर्मा समेत बाकी दिग्गज खिलाड़ी अगले महीने बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत चार दिसंबर को होगी। इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय खिलाड़ी वापस आना शुरू कर चुके हैं। कोहली पहले ही एडिलेड से रवाना हो चुके हैं। वहीं, रोहित और राहुल भी जल्द भारत के लिए रवाना होंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
श्रेयस अय्यर और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

IND vs NZ: Rahul Dravid rested for India tour of New Zealand, VVS Laxman to coach Team India
शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
तारीख मैच जगह
18 नवंबर पहला टी20 वेलिंग्टन
20 नवंबर दूसरा टी20 माउंट माउंगानूई
22 नवंबर तीसरा टी20 नेपियर
25 नवंबर पहला वनडे ऑकलैंड
27 नवंबर दूसरा वनडे हैमिल्टन
30 नवंबर तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed