फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Rahane is not worried about his form, Williamson said - spinners will play an important role

IND vs NZ: अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं रहाणे, विलियमसन बोले- स्पिनर निभाएंगे अहम भूमिका

Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
सार

केन विलियम्सन जानते हैं कि कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। उन्हें उम्मीद है कि उनके बायें हाथ के स्पिनर अयाज पटेल और ऑफ स्पिनर विलियम सोमरविले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर अंतर पैदा करेंगे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Rahane is not worried about his form, Williamson said - spinners will play an important role
विलियम्सन और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपनी खराब फॉर्म से संबंधित सवाल पूछना अच्छा नहीं लगा जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी फॉर्म के बारे में चिंताएं आधारहीन हैं और योगदान का मतलब प्रत्येक मैच में टेस्ट शतक जमाना नहीं है। रहाणे ने इस साल में 11 टेस्ट मैचों में 19 के औसत से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- अपनी फॉर्म के बारे में चिंतित नहीं हूं। मेरा काम अपनी टीम के लिए जितना संभव हो सके, उतना योगदान करना है। योगदान का मतलब यह नहीं है कि आपको प्रत्येक मैच में 100 रन बनाने की जरूरत है। प्रति पारी 30, 40, 50 रन का स्कोर भी महत्वपूर्ण योगदान हैं। भविष्य में क्या होना वाला है, मैं उसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। भविष्य में जो होना होगा, वो होगा ही और मुझे वर्तमान में बने रहने की जरूरत है ताकि मैं इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ दूं।
विज्ञापन


स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: विलियम्सन
केन विलियम्सन जानते हैं कि कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। उन्हें उम्मीद है कि उनके बायें हाथ के स्पिनर अयाज पटेल और ऑफ स्पिनर विलियम सोमरविले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर अंतर पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज में स्पिन की भूमिका निर्णायक होगी। कई टीमों को इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। हमारी उम्मीदें इससे इतर नहीं हैं। स्पिन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयाज और सोमरविले जैसे स्पिनर हमारे गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभाएंगे। विशेषकर इन परिस्थितियों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिलने की भी उम्मीद है। हम विकेट निकालने के लिए सभी तरीके आजमाएंगे। इसलिए तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों भूमिका होगी। हम भारतीय स्पिनरों की मजबूती को जानते हैं और वे पिछले लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें रन बनाने के तरीके ढूंढने होंगे और साझेदारियां निभाने की कोशिश करनी होगी।

भारतीय चुनौती के लिए तैयार हैं जेमीसन
विदेशी धरती पर अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में लगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने की चुनौती स्वदेश में खेलने की तुलना में एकदम भिन्न होगी। जैमीसन ने टेस्ट क्रिकेट की शानदार शुरुआत की और आठ टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 46 विकेट दर्ज हैं। वह टीम के साथ पहली बार भारतीय दौरे पर आए हैं। 


उन्होंने कहा- मैंने यहां बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली है। मैंने आईपीएल के पहले चरण में भाग लिया था जो अच्छा रहा, लेकिन यह पूरी तरह से अलग होगा। मेरे साथ यहां वैग्स (नील वैगनर) और टिम्मी (टिम साउदी) हैं इसलिए उनकी राय जानना अच्छा होगा। उनके यहां गेंदबाजी करने के अनुभव को जानना अच्छा होगा। यह निश्चिततौर पर स्वदेश की तुलना में पूरी तरह से अलग चुनौती होगी लेकिन मैं वास्तव में इसको लेकर उत्सुक हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed