{"_id":"67c2e3f8b4954a5ed40fa335","slug":"ind-vs-nz-playing-11-prediction-champions-trophy-2025-india-vs-new-zealand-captain-vice-captain-and-players-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Playing-11: शमी की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका, रोहित के खेलने पर संशय, शुभमन करेंगे कप्तानी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Playing-11: शमी की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका, रोहित के खेलने पर संशय, शुभमन करेंगे कप्तानी?
Sun, 02 Mar 2025 07:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:48 AM IST
सार
IND vs NZ Dream 11 Prediction, Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैड के स्टार स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की परख हो सकती है। भारत ने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : Instagram @Rohit-Santner
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी में आज ग्रुप-ए में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। इसी मुकाबले के साथ ग्रुप स्टेज की समाप्ती हो जाएगी। यह मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि इससे ग्रुप-ए के टेबल टॉपर का फैसला होगा। अब तक अजेय भारतीय टीम का फोकस स्पिन को बेहतर खेलने पर होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो अब तक बाहर बैठे हैं। रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के खेलने पर सबसे ज्यादा संशय है। ऐसे में शमी की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। वहीं, रोहित अगर नहीं खेलते हैं तो शुभमन गिल कप्तानी करते दिख सकते हैं। रोहित की जगह ऋषभ पंत को खिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के खिलाफ असली टेस्ट
आखिरी ग्रुप मैच जीतने से भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगा। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है और दोनों के पास बेहतरीन स्पिनर हैं। ऐसे में न्यूजीलैड के स्टार स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की परख हो सकती है। भारत ने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। भारत के स्टार बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के स्पिनरों मेहदी हसन मिराज और रिशाद हुसैन के खिलाफ जोखिम लेने से बचने की रणनीति अपनाई थी। यही तरीका उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के खिलाफ भी अपनाया और ये तीनों गेंदबाज काफी किफायती साबित हुए थे।

भारत के सामने सैंटनर-ब्रेसवेल की चुनौती होगी
अब भारत के सामने मिचेल सैंटनेर और माइकल ब्रेसवेल की चुनौती होगी जो इस टूर्नामेंट में स्पिन के सामने सबसे कठिन परीक्षा भी रहेगी। दोनों कीवी स्पिनर अच्छे फॉर्म में हैं और दुबई की पिच पर और प्रभावी साबित हो सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों को इक्के दुक्के रन लेकर बड़े शॉट तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलते आए हैं, लेकिन अब उन्हें 20 ओवर सेंटनेर और ब्रेसवेल का सामना करना है। ग्लेन फिलिप्स भी बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ किफायती साबित हो सकते हैं।
विराट-श्रेयस और गिल पर होगा दारोमदार
पिछले साल के आखिर में घरेलू टेस्ट सीरीज में सैंटनर और फिलिप्स के खिलाफ भारत का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। भारत को उसमें 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी और अब यहां इन दोनों के साथ ब्रेसवेल भी हैं जिन्होंने अब तक दो मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। ऐसे में फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जमाने वाले विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को प्रभावी प्रदर्शन करना होगा।

दुबई में स्पिनर्स को हो सकता है फायदा
टूर्नामेंट से पहले टीम में पांच स्पिनरों (रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर) के चयन को लेकर भारत की आलोचना हो रही थी, लेकिन यहां स्पिनरों के दबदबे ने भारत को मजबूती दी है। हाल ही में आईएलटी-20 की मेजबानी करने वाले दुबई के इस मैदान की पिचें अब ताजा नहीं है जिससे स्पिनरों को मदद मिल रही है।
कीवियों को भी परेशान कर सकते हैं भारतीय स्पिनर्स
भारत ने दो मैचों में जडेजा, अक्षर और कुलदीप को उतारा और तीनों प्रभावी रहे हैं। उन्होंने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए और इकोनॉमी रेट पांच से नीचे ही रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील की शतकीय साझेदारी के बावजूद 11वें से 34वें ओवर में ये बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना सके। पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार नौ ओवरों तक चौका नहीं लगा पाए थे। न्यूजीलैंड के पास हालांकि केन विलियमसन, विल यंग, टॉम लाथम, डेवोन कॉनवे जैसे स्पिन को बखूबी खेलने वाले बल्लेबाज हैं।

रोहित और शमी दोनों को आराम दिया जा सकता है
भारत जीत की लय को कायम रखना चाहेगा, लेकिन सेमीफाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित को गर्मी से असहज महसूस हो रहा था और वह 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे। बल्लेबाजी में हालांकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वैसे इस मैच में कुछ दाव पर नहीं लगा है लिहाजा रोहित को ब्रेक दिया जा सकता है। ऐसे में ऋषभ पंत को टूर्नामेंट में पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
अर्शदीप बाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं
शमी को भी पिंडली में परेशानी हो रही थी और उन्हें भी रिकवरी ब्रेक मिल सकता है। ऐसे में अर्शदीप उनकी जगह आ सकते हैं और चक्रवर्ती को कुलदीप की जगह उतारा जा सकता है। न्यूजीलैंड की टीम में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अर्शदीप उनके खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को अभ्यास सत्र में उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ काफी अभ्यास किया और 13 ओवर डाले थे। शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा/ऋषभ पंत, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी/अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, विल यंग, काइल जेमीसन।